फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   conversation not, now will teach a lesson to Pakistan

बातचीत नहीं अब पाक को सिखाना होगा सबक

Wed, 21 Sep 2016 12:49 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 21 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
conversation not, now will teach a lesson to Pakistan
बातचीत नहीं अब पाक को सिखाना होगा सबक - फोटो : Amar Ujala
उड़ी में आतंकी हमले के विरोध में फूंका पाकिस्तान का पुतला, आतंकवाद के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

उड़ी में हुए आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर पुतला फूंका गया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की।
अभा विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद चौक पर पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला दहन कर नारेबाजी की। विभाग सहसंयोजक विकास दिवाकर ने कहा कि केंद्र सरकार को जल्द पाक को सबक सिखाना चाहिए। जिला संयोजक हिमांशु शर्मा ने कहा कि भारत के खिलाफ नापाक मंसूबे रखने वालों को अब उचित जवाब देने का समय आ गया है। पुतला दहन में शुभम प्रताप सिंह, भानुप्रताप, उद्देश्य शर्मा, नीरज सिंह, राहुल, सार्थक पांडे, सौरभ जैन, कार्तिक, रोहित, धीरज बघेल शामिल थे। भाजपा नारखी दक्षिण मंडल अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के नेतृत्व में कोटला रोड स्थित बंबा चौराहे पर पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला दहन किया। मंडल महामंत्री ध्रुव शर्मा, जय सिंह प्रजापति ने कहा कि जवानों पर हमला कर पाकिस्तान ने कायरता का परिचय दिया है। पुतला दहन में संजय कुशवाहा, संजय, बलवीर, सुभाष, राजबहादुर, केपी सिंह, गेंदालाल, विनय सविता, रामजीलाल, दुष्यंत सिसौदिया शामिल थे।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने लेबर कालोनी फाटक से पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर स्टेशन रोड होते हुए सुभाष तिराहे पर आकर पुतला दहन किया। महानगर अध्यक्ष भारत सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी हमले का करारा जवाब दिया जाए। पुतला दहन में दीपेश सिसौदिया, रणजीत सिंह, आकाश तिवारी, देवेंद्र वर्मा, विरजू वर्मा, सुनील राठौर, शिशुपाल वर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बजरंग दल ने शिकोहाबाद में शोकसभा का आयोजन किया, जिसमें शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला संयोजक संतोष वशिष्ठ ने कहा कि अब देश आतंकी हमलों को सहन नहीं कर सकता। शोकसभा में अवनीश पंडित, आकाश, आशीष यादव, ओमवीर यादव, राहुल, विनय, अभिषेक शर्मा मौजूद थे। हिंदू मुस्लिम युवा एकता समिति द्वारा आतंकी हमले के विरोध में शीतल खां रोड पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश संयोजक मेहरान अली ने कहा कि पाक अपनी हरकतों से बाज आ जाए, वर्ना भारत के युवा सेना के साथ मिलकर मिटा देंगे। सभा में अनुराग शर्मा निखिल शर्मा, गुलाम रसूद मंसूरी, विवेक तिवारी, आकाश शर्मा, सौरभ वाल्मीकि मौजूद थे। भारतीय सवर्ण संगठन की बैठक विभव नगर कार्यालय पर हुई। कौशल किशोर उपाध्याय ने कहा कि पाकिस्तान भारत को बर्बाद करने का हरसंभव प्रयास कर रहा है, लेकिन विपक्षी दलों का पाक प्रेम समस्या बना हुआ है। बैठक में हरीसिंह तोमर, रवींद्र सिंह परिहार, विजेंद्र सक्सेना, डा. अखिलेश शर्मा मौजूद थे।


कैंडल मार्च निकाल
सिरसागंज/टूंडला। कस्बे में व्यापार मंडल के आह्वान पर कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मैन रोड के मिया बाजार से आरंभ हुए कैंडल मार्च में विजय चौक पर आते आते सैकड़ों लोग जुड़ गए। कैंडल मार्च में मुख्य रूप से व्यापार मंडल के अविनाश सिंह भोले, विल्सन गुप्ता, विपिन शिवहरे बीजेपी के डा.चंद्रसैन जादौन, डा.शोभित सिंह, लारा यादव, नीलम सिंह, शशांकवीर प्रताप सिंह, केशव गुप्ता सहित नगर के भोले सिंह, मुकेश मणिकांचन, प्रवेश यादव आदि मुख्य भूमिका में मौजूद रहे। मैन रोड होते हुऐ यह कैंडल मार्च, अरांव रोड पर पहुुंचा और विजय चौंक पर लोगों ने मोमबत्तियां लगाकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। टूंडला में अखिल भारतीय सवर्ण संगठन ने दीपा का चौराहा से कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पाल तोमर के नेतृत्व में दीपा का चौराहा से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च दीपा का चौराहा, मुख्य बाजार, बिहारी विलास होते हुए भारत माता चौक पर पहुंच कर समाप्त हुआ। महिला सभा की जिलाध्यक्ष प्रतिभा उपाध्याय ने कहा कि केन्द्र सरकार को पाकिस्तान के विरुद्घ सैनिकों को खुली छूट दे देनी चाहिए। राघवेन्द्र और श्याम बिहारी शर्मा शिवराज सिंह परमार, अजय दुबे, दीपक छौकुर, राजेश तोमर, भूपेंद्र तैनगुरिया, अनिल शर्मा मौजूद रहे। भारतीय सवर्ण संगठन की मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिसौदिया के आवास पर हुई बैठक में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय, जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह परिहार और जिला महामंत्री मनोज भटनागर, सुनील चौहान, मुकेश कौशिक, नीतेश गौतम, अरविंद जैन, देवदत्त रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed