फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Contract health workers' strike continues

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी

Sun, 05 Dec 2021 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Contract health workers' strike continues
फिरोजाबाद। सात सूत्री मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय के बाहर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। एक सप्ताह से किए जा रहे धरना प्रदर्शन का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ना शुरू हो गया है। जिले में सैंपलिंग से लेकर टीकाकरण का ग्राफ नीचे गिर रहा है। वहीं कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर शासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रसून प्रताप सिंह ने कहा कि मांगें नहीं मानी जाने तक काम पर नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार को प्रदेश कार्यकारिणी की शासन से वार्ता है। यदि मांगें नहीं मानी गई तो मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक रवि कुमार ने भी संगठन हित में स्वास्थ्य विभाग को चेतावनी दी। जिला मंत्री अंशुल जैन ने कहा कि संविदा कर्मी जायज मांग कर रहे हैं। सरकार जल्द ही मांगें पूरी करे।
विज्ञापन

हड़ताल से कामकाज प्रभावित
संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज पूरी तरह प्रभावित है। कोरोना टीकाकरण से लेकर सैंपलिंग कार्य की गति धीमी हो गई है। इधर, शासन की सूचनाओं का आदान प्रदान भी सही ढंग से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों को हड़ताल खत्म करने के लिए समझाया जा चुका है लेकिन उनकी मांगें प्रदेश स्तरीय हैं। स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं लेकिन कोई कार्य रुका नहीं है। टीकाकरण और सैंपलिंग का कार्य चल रहा है।

डॉ. दिनेश प्रेमी, सीएमओ
फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने दिया धरना
फिरोजाबाद। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने भी शनिवार को सीएमओ कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी ने कहा कि फार्मासिस्टों को वेतनमान पद, योग्यता एवं कार्यदायित्व के अनुरूप प्रदान नहीं किया जा रहा है। इस दौरान जगदीश कुमार, मीरा बघेल, एडी शर्मा, नारायण सिंह, रविंद्र पाल सिंह, मुकेश कुमार, सुभाष यादव, सत्येंद्र यादव, आलोक कुमार, पंकज मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed