फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   contract cleaning workers to demand unpaid wages

बकाया पारिश्रमिक की मांग को लेकर भड़के ठेका सफाई कर्मी

Sun, 28 Dec 2014 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 28 Dec 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
contract cleaning workers to demand unpaid wages
 तीन माह के बकाया मानदेय को लेकर ठेका कर्मचारी रविवार को पुन: आंदोलन की राह पर चल पड़े। आक्रोशित कर्मचारियों ने दिन भर वर्कशॉप से सफाई वाहन नहीं निकलने दिए। हंगामा, नारेबाजी की सूचना पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंचा। हड़ताल को लेकर दोपहर तक गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन



नगर निगम में 700 सफाई कर्मचारी ठेका पर कार्यरत हैं। पालिका बोर्ड में दो साल के कार्यकाल में कर्मचारियों का ठेका उठाने में हुए घोटाले के कारण कर्मचारियों को मानदेय देने में पेंच फंस गया है। ठेका सफाई कर्मी मानदेय की मांग को लेकर कई बार कामबंद हड़ताल कर चुके हैं। इसके बावजूद अब तक उन्हें मानदेय नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन




रविवार को एक बार पुन: कर्मचारी आंदोलन की राह पर चल पड़े। आक्रोशित कर्मचारियों ने सुबह से कोई वाहन वर्कशॉप से बाहर नहीं निकलने दिया। कर्मचारी वर्कशॉप में दिनभर हंगामा, नारेबाजी करते रहे। हंगामे की सूचना पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। हड़ताल की सूचना पर नगर आयुक्त राम अवतार रमन दोपहर डेढ़ बजे वर्क शॉप पहुंचे। यहां उन्होंने आक्रोशित कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि पांच जनवरी से पूर्व बकाया मानदेय दिला दिया जाएगा। नगर आयुक्त के आश्वासन पर कर्मचारियों का आक्रोश शांत हुआ। इसके बाद ही सफाई कर्मी कार्य पर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्षेत्र में दौड़ाए गए सेनेटरी इंसपेक्टर
हड़ताल खुलने के बाद नगर आयुक्त ने सभी सेनेटरी इंसपेक्टरों को क्षेत्र में दौड़ाया। सेनेटरी इंसपेक्टरों ने अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित, अनुपस्थित कर्मचारियों की रिपोर्ट सायं नगर आयुक्त को सौंपी। नगर आयुक्त ने कहा कि जो सुपरवाइजर कर्मचारियों से अवैध वसूली करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed