फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Continuous incidents of theft, farmer leaders met SP City

Firozabad News: चोरी की लगातार वारदात, किसान नेता एसपी सिटी से मिले

Sat, 03 May 2025 07:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 03 May 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Continuous incidents of theft, farmer leaders met SP City
शि​कायत देने के बाद एसपी सिटी कार्यालय के बाहर मौजूद किसान नेता। संवाद
थाना रामगढ़ पुलिस नहीं कर रही सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों की वारदात की रोकथाम और खुलासा न होने से नाराज भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी से मामलों की शिकायत की है। एसपी सिटी ने घटनाओं के रोकथाम और खुलासा कराने का आश्वासन दिया है।

जिलाध्यक्ष रिषभ यादव ने बताया कि किसान पार्टी के सिकंदर खां रामगढ़ के आजाद नगर में रहते हैं। कुछ दिन पहले उनके ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हुई थीं। इसके अलावा वसीम खान के ट्रैक्टर की भी बैटरी चोरी हुई थी। दोनों ने पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। अब सिकंदर का ट्रैक्टर चोर चोरी कर ले गए हैं। सूचना देने के बाद भी पुलिस मौका मुआयना करते तक नहीं आई। रामगढ़ क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदात हो रही हैं। इसके बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। थाना पुलिस की अनदेखी से एसपी सिटी को अवगत कराया गया है। उन्होंने घटनाओं के खुलासे और वारदात की रोकथाम का पूरा आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed