फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   continue hunger strike of womans

महिलाआें की भूख हड़ताल जारी

Thu, 12 Mar 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 12 Mar 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
शराब के ठेकों को हटाने के लिए महिलाओं की भूख हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। महिलाओं की तबियत बिगड़ने के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर चेकअप किया। इस दौरान महिलाओं को उन्हें दवाएं भी वितरित की गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भक्तिगढ़ी रोड पर स्थित देसी, अंग्रेजी और बीयर की दुकानें संचालित हैं। आरोप है कि दुकानें धोबीघाट के नाम से आवंटित हैं और उन्हें इस जगह पर खोल दिया गया है। कई दिन से भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं से 70 वर्षीय शांति देवी की तबियत गुरुवार को ज्यादा खराब हो गई। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डा. नितिन के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं की जांच की। महिलाओं को चिकित्सकों ने ओआरएस के पैकेट एवं विटामिन की दवाएं दीं। भूख हड़ताल पर शारदा देवी, सुमन देवी, कमलेश देवी, शारदा कुमारी, कलावती, गुड्डी देवी, कौशल्या देवी, भूदेवी, विरमा देवी, हर प्यारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


अनशनकारी महिलाओं से मिला भाजपा प्रतिनिधि मंडल
भाजपा के पूर्व विधायक और मैनपुरी प्रभारी शिवसिंह चक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं से मुलाकात की। पूर्व विधायक ने डीएम से भी बात की। डीएम द्वारा भाजपाइयों को आश्वस्त किया गया कि ठेकों को जल्द ही हटवा दिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता, केके शर्मा, रूपेश शुक्ला, दीपक राजौरिया, संजय चक, जयजीव पाराशर, सुशील चक, अवधेश पालीवाल, द्विजेंद्र विक्रम सिंह परमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed