फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Contaminated water supply due to leaking pipeline

लीक पाइपलाइन से हो रही दूषित पानी की आपूर्ति

Wed, 29 Sep 2021 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water supply due to leaking pipeline
रफ़रोजाबाद ! लाइन लीकेज होने के कारण सड़क पर बर्बाद होता पानी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जेड़ाझाल परियोजना के तहत जल निगम द्वारा शहर में डाली गई पाइपलाइन लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। 20 से अधिक स्थानों पर पाइपलाइन लीक है लीकेज ठीक कराने के लिए जलकल विभाग के कंट्रोल रूम में लोग शिकायत दर्ज करा रहे है। इसके बावजूद जल निगम के अफसर लीकेज को ठीक कराने की सुध नहीं ले रहे है। इससे लोगों को दूषित और बदबूदार पानी पीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। यही कारण है कि डेंगू और वायरल के प्रकोप के बीच डायरिया के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे है।
विज्ञापन

जलकल विभाग के कंट्रोल रूम में पाइपलाइन लीकेज की प्रतिदिन पांच से सात शिकायतें पहुंच रही है। इसमें सर्वाधिक शिकायतें जेड़ाझाल परियोजना के तहत शहर में डाली गई पाइप लाइन की है। सर्वाधिक लीकेज अब्बासनगर और हस्मतनगर में है। जलकल विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि दोनों क्षेत्रों में करीब 12 से 14 स्थानों पर लीकेज है।
विज्ञापन

इन्हें कई बार ठीक किया जा चुका है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। सुराज अली के प्लॉट के पास कई बार लीकेज को ठीक किया जा चुका है लेकिन यहां अक्सर लाइन लीक हो जाती है। दतौजी स्थित मस्जिद के पास जेड़ाझाल के तहत डाली गई पाइपलाइन में लीकेज है। इस संबंध में क्षेत्रीय लोग जलकल और जल निगम के अफसरों को अवगत करा चुके है। नगला पान सहाय के समीप गैस गोदाम के पास लीकेज है, जो आज तक ठीक नहीं हो सकी है। नगर निगम के अफसरों का कहना है कि इस संबंध में कई बार जल निगम को पत्राचार किया जा चुका है लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी का प्रेशर नहीं झेल पा रही लाइनें
विभागीय अधिकारियों की मानें तो जल निगम द्वारा जेड़ाझाल परियोजना के अंतर्गत डाली गई पाइपलाइन पानी का प्रेशर नहीं झेल पा रही है। खेड़ा गनेशपुर के साथ लालपुर और दीदामई क्षेत्र में कई स्थानों पर पाइप लाइन फटने से पानी का संकट खड़ा हो जाता है। इन्हें ठीक कराने के लिए कई बार पत्राचार किया गया है। जल निगम के अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

पानी के प्रेशर के साथ लाइनें फट रही है। अब्बास नगर और हस्मतनगर के समीप 12 से अधिक स्थानों पर लाइन लीकेज है। इस संबंध में कई बार जल निगम के अधिकारियों को पत्राचार किया गया लेकिन जल निगम के अफसर पत्र लेने से मना कर देते है। इसके चलते दिक्कत होती है। पानी की आपूर्ति बाधित न हो। वहां पर जलकल विभाग के कर्मचारियों को भेजकर लाइन को ठीक कराया जाता है।
रामबाबू राजपूत, महाप्रबंधक जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed