{"_id":"587673114f1c1b1729baa73f","slug":"consumer-forum-launched-by-the-president-of-the-red-beacon-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष की कार से उतारी लालबत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष की कार से उतारी लालबत्ती
Wed, 11 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
फोरम उपभोक्ता के अध्यक्ष की गाड़ी से लाल बत्ती उतरवाई गई।
Link Copied
जिला मुख्यालय पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बुधवार को उपभोक्ता फोरम के प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी पर लगी लालबत्ती उतरवा दी। वहीं पुलिस ने कारों को रोककर उसके अंदर सवार लोगों की तलाशी लेने के साथ सामान भी चेक किया। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेयी और सीओ सदर श्रीभगवान पुलिस फोर्स के साथ जिला मुख्यालय पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी शिकोहाबाद की ओर से आ रही लालबत्ती लगी कार को पुलिस ने रोक लिया। कार के अंदर दो लोग बैठे हुए थे। पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति ने खुद को उपभोक्ता फोरम का प्रदेश अध्यक्ष बताया। इसके बाद भी पुलिस ने उनकी कार पर लगी लालबत्ती उतरवा दी। इसके साथ ही अन्य वाहनों को चेक किया। तभी शिकोहाबाद की ओर जा रही कार को रोककर पुलिस ने उसके अंदर बैठे लोगों को चेक करने के साथ ही सामान को सड़क पर खुलवाकर चेक किया। इतना नहीं पुलिस की इस चेकिंग में एक युवती को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सामान को चेक कराने के लिए युवती कार से उतरी और मार्ग किनारे बैठकर पुलिस अधिकारियों को सामान चेक कराने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।