फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Construction of Suhagnagar flyover should be completed by September 2026

Firozabad News: सुहागनगर फ्लाईओवर का निर्माण सितंबर 2026 तक हो पूरा

Wed, 12 Nov 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 12 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Construction of Suhagnagar flyover should be completed by September 2026
शहर में बन रहे अपरगामी सेतु का निरीक्षण करते डीएम रमेश रंजन,सीडीओ शत्रोहन वैश्य व अन्य अधिकारी। - फोटो : शहर में बन रहे अपरगामी सेतु का निरीक्षण करते डीएम रमेश रंजन,सीडीओ शत्रोहन वैश्य व अन्य अधिकारी। स्रोत विभाग
फिरोजाबाद। शहर में चल रहे ऊपरगामी सेतु (फ्लाईओवर) के निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मंगलवार को निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था को निर्माण की समय सीमा पर सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने सीडीओ शत्रुहन वैश्य के साथ सुहागनगर चौराहे से लेकर एसपी सिटी कार्यालय तक शहरी मार्ग पर सुभाष चौक जैन मंदिर तक बन रहे दो लाइन सड़क ऊपरगामी सेतु के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखा। डीएम ने कार्यदायी संस्था को आदेश दिया कि सार्वजनिक मार्ग होने के कारण इस सेतु का निर्माण सितंबर 2026 तक हर हाल में पूर्ण हो जाना चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए श्रमिकों की संख्या को बढ़ाने की हिदायत दी ताकि काम में तेजी लाई जा सके। डीएम ने कहा कि निर्माण के दौरान आम नागरिकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। कार्यदायी संस्था के लोगों ने डीएम को आश्वासन दिया कि निर्देशों का पालन करते हुए काम को तेजी से कराया जाएगा। इस निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय, एक्शईएन पीडब्ल्यूडी नृर्पेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed