{"_id":"6599608551d228614609c88d","slug":"constable-got-the-plot-deeded-without-payment-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-14632-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बिना भुगतान के सिपाही ने कराया प्लॉट का बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बिना भुगतान के सिपाही ने कराया प्लॉट का बैनामा
Sat, 06 Jan 2024 07:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 06 Jan 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में एक सिपाही ने महिला से बिना भुगतान किए ही प्लॉट का बैनामा करा लिया। आरोप है बैनामा कराते समय रकम भरकर चेक थमा दिए। सिपाही ने चालाकी दिखाते हुए चेक खोने का प्रार्थना पत्र बैंक में दे दिया। महिला ने जब भुगतान के लिए कहा तो इन्कार करते हुए सिपाही ने बैनामा के समय भुगतान देने के बाद कही। थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। गांव वासदेवपुर निवासी रामादेवी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि इंद्रानगर निवासी सतेंद्र सिंह ने 25 मार्च 2019 को पीड़िता सेे एक प्लॉट का बैनामा कराया था। बैनामा कराते समय भरोसा दिखाते हुए भारतीय स्टेट बैंक के दो चेक थमाए थे। उसके बाद उक्त सिपाही सतेंद्र ने चालाकी दिखाते हुए दोनों चेक गुम होने का प्रार्थना पत्र बैंक में दे दिया। इससे पीड़िता भुगतान न ले सकें और जब महिला ने सिपाही से भुगतान करने की बात कही तो सिपाही ने इन्कार करते हुए कहा कि उसने बैनामा कराते समय पूरा भुगतान कर दिया था।
पीड़िता ने कई बार थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद पीड़िता एसएसपी से मिली। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया कि सतेंद्र और उसकी पत्नी शशिवाला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पीड़िता ने कई बार थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद पीड़िता एसएसपी से मिली। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया कि सतेंद्र और उसकी पत्नी शशिवाला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन