फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congressmen took out great public relations campaign, respected seniors

कांग्रेसियों ने निकाला महाजनसंपर्क अभियान,बरिष्ठजनों का किया सम्मान

Sat, 21 Aug 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took out great public relations campaign, respected seniors
रफ़रोजाबाद ! जय भारत महा संपर्क अभियान के अंतिम दिन वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करते शहर कांग्रे? - फोटो : FIROZABAD
फोटो-
विज्ञापन

महासंपर्क अभियान के तहत लोगों के बीच पहुंचे कांग्रेसी
पार्टी की बताईं नीतियां, वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कांग्रेस ने जय भारत महासंपर्क अभियान के तहत शहर के वार्डों और गांव में न्याय पंचायत स्तर पर अभियान चलाया। वरिष्ठ नागरिकों का कांग्रेसजनों ने सम्मान किया।
महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व में शहर के वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया। लोगों को कांग्रेस की नीतियों की जानकारी दी। अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष वक़ार खालिक़ ने कहा राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा निर्धारित किया है कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं। जनता की परेशानियों को समझें। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष चांद कुरैशी, सेवादल नगर अध्यक्ष नुरूल हुदा लाला राइन गांधी , सलीम खान, फैजान खान, अजीज रंगरेज सुल्तान अली, फैजान मोहम्मद शामिल थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में न्याय पंचायत स्तर पर प्रभातफेरी निकाली गई। टूंडला विधानसभा के देवखेड़ा में ग्रामीण युवाओं से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को सुना। प्रोफेशनल कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने अरांव ब्लॉक की असवाई न्याय पंचायत में जनसंवाद किया। भदेसरा के साथ नारखी के मोहम्मदी,हाथवंत ब्लॉक की कनवारा, फिरोजाबाद ब्लॉक की दौकेली ग्राम पंचायत में जनता से संपर्क स्थापित किया। इस दौरान प्रदेश सचिव मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव धर्म सिंह यादव, रामनाथ यादव द्वारा जेड़ा गांव में पूर्व सैनिक नेमसिंह का माला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान जिला महासचिव दुष्यंत कुमार धनगर, सूरत सिंह बघेल, विपिन धारिया, वीरभान लोधी, रामशंकर राजौरिया, राहुल कुमार, लक्ष्मी बघेल आदि शामिल थे।
विज्ञापन

अस्पतालों में मनाया खुशहाल परिवार दिवस
फिरोजाबाद। जनपद में शनिवार को खुशहाल परिवार दिवस पर लक्ष्य दंपतियों की काउंसलिंग के साथ परिवार नियोजन से संबंधित अहम जानकारियां दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने कहा कि खुशहाल परिवार के लिए सीमित परिवार बहुत जरूरी है। नोडल अधिकारी डॉ. एके गुप्ता भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed