फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congressmen celebrated the 61st death anniversary of Pandit Nehru

Firozabad News: कांग्रेसियों ने मनाई पंडित नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि

Tue, 27 May 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 27 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Congressmen celebrated the 61st death anniversary of Pandit Nehru
महानगर कांग्रेस इकाइ ने स्व. जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि मनाई। स्रोत पार्टी
फिरोजाबाद। मोहम्मद गंज स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि नेहरूजी आधुनिक भारत के शिल्पकार हैं। उन्होंने भारत की प्रगति के लिए एक मजबूत नींव रखी। उन्होंने ने अपना पूरा जीवन स्वतंत्रता आंदोलन में खपा दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा पार्टी को मजबूत करें।
कांग्रेस नेता वकार खालिक ने का आज भारत देश जिस रूप में दुनिया में है उसका सबसे बड़ा योगदान नेहरू को जाता है। पीसीसी सदस्य हाजी नसीर अहमद ने कहा जब देश स्वतंत्रता संग्राम के दौर में चल रहा था तब नेहरु ने अपने जीवन के कई साल जेल में गुजारे। आज सत्ता में बैठे लोग नेहरू के कामों को उपलब्धि न मानते हुए उनके कार्यों को गलत ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं जो कि निंदनीय है।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्षद नुरुल हुदा लाला राइन, हाजी नसीर अहमद,अजय दिवाकर , प्रदीप शर्मा, मुजीब अंसारी, मोहम्मद आजम, शाहबाज खान, इमरान कुरैशी आदि मौजूद रहे।
वहीं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कार्यालय मौढ़ा पर पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि अंग्रेजों से आजादी के बाद नेहरूजी ने जब देश की प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में कमान संभाली तो देश का बुरा हाल था जिसे विकसित करने को उन्होंने रात-दिन लगकर आधुनिक भारत बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, अजयकुमार शर्मा, दिनेश उपाध्याय, अजय यादव. शैलेंद्र शुक्ला मौजूद रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed