फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congress state president reached Firozabad said Gujaratis looting country He made big announcement on alliance

UP: भाजपा पर हमलावर दिखे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष: बोले- देश को लूट रहे गुजराती, गठबंधन पर किया बड़ा ऐलान

Sat, 29 Jun 2024 07:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Jun 2024 07:37 PM IST
सार

सुहागनगरी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पर हमलावर दिखे। कहा कि गुजराती देश को लूट रहे हैं। नीट पेपर लीक को सरकार की नाकामी बताया। गठबंधन पर भी बड़ा ऐलान किया। 

विज्ञापन
Congress state president reached Firozabad said Gujaratis looting country He made big announcement on alliance
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा कि नीट का पेपर लीक होना सरकार की बड़ी नाकामी है। सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। अब सरकार को इस परीक्षा को निरस्त कर परीक्षा की नई तिथि घोषित करनी चाहिए। उन्होंने उपचुनाव ही नहीं, बल्कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को भी कांग्रेस और सपा साथ मिलकर लड़ने की बात कही।

विज्ञापन


यह बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय ने सिरसागंज के सपा विधायक सर्वेश यादव के आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने उप चुनाव ही नहीं, बल्कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को भी कांग्रेस और सपा साथ मिलकर लड़ने की बात कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी लगातार युवाओं की बात को उठा रहे हैं लेकिन सरकार सदन स्थगित कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे देश को गुजराती लूट रहे हैं। बनारस से लेकर अयोध्या तक में गुजराती कंपनी को ठेके दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजराती कंपनी के बनाए राम पथ जगह-जगह से धंस गए हैं। मंदिर से पानी टपक रहा है। एयरपोर्ट से लेकर हर निर्माण कार्य गुजरात की कंपनी कर रही है। बनारस में भी विकास के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। भाजपा जनता की सेवा करने के लिए नहीं, बल्कि कमाई करने के उद्देश्य से सत्ता में आई है। जबकि कांग्रेस लगातार जनहित के मुद्दों पर आवाज बुलंद करती रही है। 


इसे भाजपा सरकार ने हमेशा ही दबाने का प्रयास किया है। इस अवसर पर सांसद बाराबंकी तनुज पुनिया, महाराजगंज विधायक वीरेंद्र सिंह के अलावा शिवम यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, मुकेश गौड़, चंद्रकांत यादव, शशि शर्मा, आशीष तिवारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed