फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   congress

कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस ने की पदयात्रा, विरोध में लगाए नारे

Wed, 30 Dec 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
congress
तीन दिवसीय किसान पदयात्रा के आज अंतिम दिन किसान पदयात्रा निकालते शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकार - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के किसान संदेश पदयात्रा निकालकर कृषि कानून का विरोध किया। शहर के विभिन्न मोहल्लों में संदेश यात्रा के माध्यम से बताया कि कृषि कानून का असर सिर्फ किसानों पर ही नहीं बल्कि आम जनता पर भी पडे़गा। कृषि कानून के विरोध में कांग्रेसजनों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व में बुधवार को किसान पदयात्रा का प्रारंभ नगला बरी से किया गया। पदयात्रा लेकर कांग्रेसी उर्दू नगर, हबीबगंज, ताड़ो वाली, कश्मीरी गेट आदि मोहल्लों में गए। महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा कि किसान काले कानून के विरोध में एक महीने से भी ज्यादा समय से देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर कड़ाके की ठंड में बैठे हैं।
विज्ञापन

यात्रा में वकार खालिक, एनएसयूआई के अध्यक्ष आजम इरफान, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी, सेवादल नगर अध्यक्ष नुरूल हुदा लाला राईन गांधी, वकार अहमद फहीम कुरैशी, फैजान खान ,मजहर बेग, गुफरान अंसारी, खुस्तर आदिल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैरगढ़ में किसानों को बतायी कृषि कानून की खामियां
खैरगढ। जसराना विधानसभा के हाथवंत ब्लॉक में खैरगढ़ कस्बा में जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में पदयात्रा जैन पार्क होते हुए खैरगढ़ कस्बा के मैन बाजार में पहुंची। पदयात्रा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चंद उपाध्याय का माला पहनाकर स्वागत किया। धर्म सिंह यादव पूर्व जिलाध्यक्ष ,विपिन गुप्ता पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, गुड्डू चौहान, दीपक जैन, गौरव जैन ,गजेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष सेवादल ,मनोज भटेले मौजूद रहे। नगला हिम्मत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्म सिंह यादव एडवोकेट के नेतृत्व में किसान संदेश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed