फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congress did fulfill the dreams of Ambedkar

कांग्रेस ने किया अंबेडकर के सपनों को साकार:चौधरी

Fri, 08 Apr 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Fri, 08 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Congress did fulfill the dreams of Ambedkar
कांग्रेस की भीम ज्योति यात्रा का हुआ जोशीला स्वागत - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसने संविधान शिल्पी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों को पूरा करने का काम किया। जबकि अन्य दलों ने बाबा साहब के नाम पर सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की। यह बातें भीम ज्योति यात्रा के नगर आगमन के दौरान नगला राधेलाल पर हुई जनसभा में यात्रा के संयोजक व एससीएसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब के सपनों को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। दलितों, पिछड़ों और दबे कुचलों को ऊपर उठाने का काम कांग्रेस पार्टी ने ही किया। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार न होने से प्रदेश की दशा दिन पर दिन खराब होती गई। जातिवाद और गुंडागर्दी के बल पर चुनाव लड़े जा रहे हैं। विकास के नाम पर सिपर्फ कोरी ब्यानबाजी की जा रही है। जबकि कांग्रेस में कोई जातिवाद नहीं है। प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता को सावधान रहने की जरूरत है। सपा जहां वोट लूटने का काम करती है तो वहीं बसपा वोटों को बेचने का काम करती है। जबकि भाजपा धर्म के नाम पर आपस में बांटने के काम करती है। इससे पूर्व यात्रा का सुभाष चौराहा पर नगर अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, हाजी सईद पटेल, गुलाम जिलानी, प्रेमचंद्र शास्त्री, डा बीएस गौतम, थान सिंह यादव, राजवीर सिंह यादव, रामनिवास यादव, मेजर एसएल आनंद, मयंक गोयल, पीके पाराशर, स्नेह लता बबली आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed