फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congress angry over Rahul Gandhi being stopped, took out candle march

Firozabad News: राहुल गांधी को रोके जाने से कांग्रेसी खफा, कैंडल मार्च निकाला

Fri, 06 Dec 2024 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 06 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Congress angry over Rahul Gandhi being stopped, took out candle march
फिरोजाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संभल जाने से रोके जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने अलग-अलग कैंडल मार्च निकालकर सरकार के रवैये का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ कांग्रेस हमेशा संघर्ष करती रहेगी। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय,प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के निर्देश पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में संभल में पार्टी के नेता राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी को रोके जाने पर गांधी पार्क से सुभाष तिराहे तक कैंडल मार्च निकाला। इसमें प्रदेश सरकार के रवैये की निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संभल के पीड़ितों के साथ खड़ी है। कैंडल मार्च में पीसीसी सदस्य हाजी नसीर अहमद, मनीष द्विवेदी, शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़, चंद्रकांत यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष यश दुबे, एससी एसटी प्रकोष्ठ संत कुमार, खजांची दिवाकर, मानसिंह दिवाकर शामिल थे।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने रसूलपुर टंकी स्थित शहीद चौक पर कैंडल मार्च करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए दुआ की। महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि प्रदेश सरकार संभल में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस संभल को लेकर प्रदेश सरकार के रवैये को बर्दाश्त नहीं करेगी। वकार खालिक, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी, सेवादल नगर अध्यक्ष नरुलहुदा लाला राईन गांधी पार्षद, यूथ के नगर अध्यक्ष मिर्जा मज़हर, उपाध्यक्ष फ़हीम कुरैशी, अताउर रहमान, आमिर अली, मोहम्मद सुहैल, मोहम्मद अनस, मोहम्मद शाहिल, मोहम्मद आमिर राइन, मोहम्मद शाहरुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed