फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   condition of 14 including woman constable deteriorated during Pradeep Mishra katha in Firozabad

UP News: प्रदीप मिश्रा की कथा में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, महिला कांस्टेबल सहित 14 की हालत बिगड़ी... हुए बेहोश

Thu, 17 Oct 2024 06:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Oct 2024 06:55 PM IST
सार

पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। कथा के दौरान गर्मी से महिला कांस्टेबल सहित 14 की हालत बिगड़ गई। यह लोग बेहोश हो गए। इन्हें उपचार दिलाया गया। 

विज्ञापन
condition of 14 including woman constable deteriorated during Pradeep Mishra katha in Firozabad
प्रदीप मिश्रा की कथा में महिला कांस्टेबल सहित 14 की हालत बिगड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सुहागनगरी फिरोजाबाद के जरौली कलां में पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अव्यवस्थाओं से श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं। चार दिन में कोई भी दिन ऐसा नहीं गुजरा, जब लोगों की तबीयत न बिगड़ी हो। आयोजकों ने खुद के लिए AC की व्यवस्था की है। लेकिन, श्रद्धालुओं को खुद पंखा हाथों से करना पढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी महिला कांस्टेबल सहित 14 लोगों की गर्मी से हालत बिगड़ गई। कई लोग पंडाल में बेहोश होकर गिर गए। कई को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


शहर में पहली बार सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार में ही आयोजकों की व्यवस्थाएं जवाब दे गईं। जबकि कार्यक्रम में प्रशासन का भी हस्तक्षेप है। इसके बाद व्यवस्थाओं को ठीक नहीं कराया जा रहा। 

विज्ञापन

लगातार लोगों की तबीयत बिगड़ने और बेहोश होने का सिलसिला जारी है। दूसरे और तीसरे दिन को जोड़कर छह लोगों की तबीयत खराब हुई थी। बृहस्पतिवार को भी 14 लोगों की हालत खराब हो गई। कई तो बेहोश होकर जमीन पर गिर गए।
 

एटा के जीटी रोड निवासी हेमलता, राजस्थान रूपबांस के इब्राहिमपुर निवासी सुधा, थाना टूंडला में तैनात महिला आरक्षी रजनी, सिकंदराराऊ निवासी अशोक की 14 वर्षीय पुत्री गुनगुन व पुत्र मृदुल, सविता नगर निवासी रामबेटी, सहपऊ निवासी गुड्डी देवी, मैनपुरी निवासी विश्वनाथ पांडेय, रामनगर निवासी हरिशंकर की 16 वर्षीय पुत्री मुस्कान की तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन

इसी तरह आगरा के शाहगंज निवासी पूजा, सुदामा नगर निवासी रीता, शिकोहाबाद निवासी सोनाली, जैन नगर निवासी संगीता, टूंडला निवासी प्रमिला की तबीयत बिगड़ गई। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भेजकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed