फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Condemns all terrorist attacks

सभी ने की आतंकी हमले की निंदा

Mon, 19 Sep 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Mon, 19 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Condemns all terrorist attacks
सभी ने की आतंकी हमले की निंदा - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के उरी क्षेत्र में हुए आतंकी हमले का जिले में विरोध किया गया है। युवाओं ने अखिलेश शर्मा सुभाष तिराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

नगर विधायक मनीष असीजा ने आतंकी हमले की कडे़ शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान पर सीधी कार्रवाई हो। भाजपा नेता डा. लक्ष्मीनरायन यादव ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अब आतंकियों से सख्ती से निपटना पड़ेगा। रोष व्यक्त करने वालों में राजेश यादव, डा. महेश शर्मा, चेतराम यादव, विद्याराम वर्मा, राम किशन बघेल, यशपाल गुर्जर हैं।
विज्ञापन


गुस्से में पूर्व सैनिक, बोले सीधा हमला बोलो

बंद करनी होंगी सुविधाएं
जसराना (ब्यूरो)। पूर्व सैनिक चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि कश्मीर समस्या का हल होने पर आतंकवाद का हल निकल आएगा। वहीं पाकिस्तान को धूल चटाने में सेना पूरी तरह से सक्षम है केवल राजनीति बंद हानी चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां गया 56 इंच का सीना
जसराना (ब्यूरो)। पूर्व सैनिक सुग्रीव सिंह यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का 56 इंच का सीना आखिर कहां गया। सीमा पर आए दिन आतंकी हमले में हमारे जवान अपनी जान गंवा रहे हैं और नेता गले मिल रहे हैं।

आरपार की लड़ाई का समय
जसराना (ब्यूरो)। पूर्व वायुसेना अधिकारी रामशंकर यादव ने कहा कि अब आरपार की लड़ाई का समय है। सरकार अगर पूर्व सैनिकों को भी छूट दे दे तो पाकिस्तान में घुसकर आतंक को खत्म करने का काम करेंगे।

सैनिकों को मिले पूरी छूट
जसराना(ब्यूरो)। सलेमपुर निवासी पूर्व सैनिक मंगल सिंह ने कहा कि जब तक सैनिकों को आतंकवादियों के खिलाफ  कार्यवाही करने के लिए पूरी छूट नहीं मिलेगी, जब तक हमारे जवान हमारी ही धरती पर शहीद होते रहेंगे।
रविवार की अलसुबह जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकियों ने घात लगाकर आर्मीबेस पर हमला कर दिया। इस पर सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने रोष जताया है। हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
 कांग्रेस की बैठक में मानवाधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश सलाहकार पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि देश के बहादुर जवानों का बलिदान खाली नहीं जाएगा। एक दिन आतंकवाद खत्म होकर रहेगा। सभी देशवासियों को आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होना होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसी इच्छा शक्ति वाले जैसे नेता की आवश्यकता है। तभी आतंकवाद पर काबू पाया जा सकता है। हम मांग करते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी इस हमले का करारा जवाब दें। बैठक में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और घायल जवानों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। बैठक में सत्य नारायन उपाध्याय, शीलेंद्र शर्मा, अनूप उपाध्याय, शिवा शर्मा, पुष्पा यादव, उमेश कुमार, सुभाष चंद्र, योगेश भारद्वाज, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे। सपा नगर अध्यक्ष ललित जैन ने कहा कि अब समय आ गया है कि हमें आतंकवाद-उग्रवाद का खुलकर सामना करना होगा। डा. अशोक जैन ने कहा कि ऐसे आतंकियों को बीच चौराहे पर सरेआम गोली मार देनी चाहिए। हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। शोक प्रकट करने वालों में अशोक यादव, इन्द्रजीत सिंह टैटी, नईमुद्दीन कुरैशी, रोहित कटियार, कहैंया वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कश्मीर के उरी में आर्मी कैंप पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले और 17 जवानों के शहीद  होने पर सेवानिवृत फौजियों सहित आम जनता ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

रिटायर्ड कर्नल सुरेश धाकरे ने कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से कभी बाज नहीं आएगा।  इसका एक मात्र समाधान युद्ध ही है। रेलवे के केंद्रीय नेता एनपी सक्सेना ने कहा कि बार-बार पूरी दुनिया में जलील होने के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। केंद्र सरकार को अब ठोस निर्णय लेना ही होगा। सेवानिवृत्त फौजी वीर सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। इतिहासकार शंभूदयाल पोरवाल ने कहा कि बार-बार हमलों को अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अब युद्ध ही एकमात्र विकल्प बचा है। सरकार को ठोस निर्णय लेकर पाकिस्तान की हरकतों का करारा जवाब देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed