फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Committee presidents oath in

समितियों के अध्यक्षों ने ली शपथ

Sun, 28 Dec 2014 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 28 Dec 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
 फीरोजाबाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की पांच बाजार समितियों का शपथ
विज्ञापन
ग्रहण समारोह नगर के सदर बाजार स्थित मूलचंद्र की धर्मशाला में किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हित में काम करने का संकल्प दोहराया।


महानगर अध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी ने रेडीमेट गारमेंट्स एसोसिएशन के अमित वार्ष्णेय, मथुरा नगर बाजार समिति के बसंत शर्मा, मोबाइल एसोसिएशन के आसिम खान एवं गंज बाजार समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बाजार समितियों का गठन किया जा रहा है। हमारा संगठन अच्छे काम के लिए प्रशासन व निगम के साथ है, लेकिन जहां व्यापारियों का उत्पीड़न होगा वहां विरोध करने में पीछे नहीं रहेंगे। कैलाश उपाध्याय ने कहा कि नए पदाधिकारी संगठन को मजबूत करेंगे।



रमेशचंद्र अग्रवाल ने अपना आशीर्वाद दिया। मदनलाल वर्मा ने कहा कि व्यापारी हित में काम करें। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी सईद पटेल ने विचार व्यक्त किए। चोरी का सामान पकड़ने वाले पुलिस कर्मी निजामउद्दीन का सम्मान किया। आसिम खान ने नगर निगम के बड़े ट्रैक्टर एवं टैंकरों के स्कूली बच्चों की बसों के आने-जाने के दौरान निकलने पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान इनाम सिंह, भाजपा प्रवक्ता डा. अखिलेश शर्मा, झब्बूलाल अग्रवाल, पवन आजाद, उस्मान अहमद, त्रिलोकी पोरवाल, राजेश अग्रवाल, किशनलाल धरना आदि शामिल थे।
 
गंज बाजार समिति ने फूंका नगर निगम का पुतला
 फीरोजाबाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के द्वारा नगर निगम की स्वकर प्रणाली के विरोध में गंज चौराहे पर पुतला दहन किया। संगठन नगर निगम प्रशासन की मनमानी को बर्दाश्त नहीं करेगा। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मंत्री रवींद्र लाल तिवारी के निर्देशन में गंज चौराहा बाजार समिति द्वारा स्वकर प्रणाली के विरोध में नगर निगम का पुतला दहन किया। व्यापारी नेताओं ने कहा व्यापारी नगर निगम की मनमानी को तो कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके विरोध स्वरूप 31 दिसंबर तक बाजार समितियों के द्वारा पुतला दहन का क्रम भी जारी रहेगा। अमित वार्ष्णेय, सुधीर वार्ष्णेय, सुनील अग्रवाल, आसिम खान, कैलाश उपाध्याय, मदनलाल वर्मा, उस्मान अहमद, त्रिलोकी पोरवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed