फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   commisiner meeting

मंडलायुक्त व आईजी ने लिया तैयारियों का जायजा

Wed, 25 Mar 2020 09:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
commisiner meeting
कलैक्ट्रेट पर आयोजित बैठक के दौरान समीक्षा करते मंडलायुक्त अनिल कुमार और आईजी ए-सतीश गणेश। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जनपद में लॉकडाउन के दौरान जनता को परेशानी न होने पाये इसके लिए मंडलायुक्त और आईजी ने बैठक कर सभी आवश्यक तैयारियों का हाल जाना।
विज्ञापन

आगरा के मंडलायुक्त अनिल कुमार और आईजी ए सतीश गणेश ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम और एस एसपी सहित सभी आला अधिकारियों केे साथ बैठक की। इसमें निर्देश दिए कि जनपद में लॉकडाउन के दौरान जनता को परेशानी न होने पाये। खाद्य सामग्री सहित रोजमर्रा की सभी आवश्यक वस्तुओं का वितरण आसानी से होता रहें।
उन्होंने कहा कि पर्याप्त दूध, शाक सब्जी व आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्धता व वितरण सहित सप्लाई चैन तरलता के साथ चलती रहे यह सुनिश्चित किया जायें। जनपद की सभी मंडियों में आलू और अन्य सब्जी एवं खाद्यान्न पर्याप्त मात्रा में आना सुनिश्चित करने के लिए संबंधित उपजिलाधिकारियों एवं मंडी सचिवों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले का आना वाला खाद्यान्न स्टॉक पूरा आ रहा है कि नहीं और उसका पूरा उठान एवं राशन कार्ड धारकों, मनरेगा जॉब कार्ड धारकों, श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों व नगर निगम में पंजीकृत 1250 ठेले, खोमचे वालों इसी प्रकार अन्य नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के ठेलें, खोमचें वालों को वितरण करना सुनिश्चित किया जायें।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटलों में बनाए जा सकते हैं आइसोलेशन वार्ड
जनपद के प्राइवेट अस्पतालों से बात कर चिकित्सकीय मैनपावर सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। आवश्यकता पड़ने पर जनपद के होटलों मालिकों से बात कर आइसोलेशन वार्ड व अन्य उपयोग के लिए जाएं।

लॉकडाउन में रक्तदान करने पहुंचे विकास
फिरोजाबाद। लॉकडाउन में भी लोग सहायता करने के लिए जा रहे हैं। सत्यनगर निवासी पूनम की डिलीवरी सौ शैय्या अस्पताल में हुई थी। उन्हें बी नेगेटिव ग्रुप के रक्त की आवश्यकता पड़ी थी। इसकी सूचना रामनगर निवासी विकास गुप्ता को मिली। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया और महिला की जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed