फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Collectorate Employees Union demonstrated by halting work

Firozabad News: कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने कामकाज ठप रख किया प्रदर्शन

Thu, 22 Aug 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 22 Aug 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Collectorate Employees Union demonstrated by halting work
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने प्रांतीय आह्वान पर बृहस्पतिवार को कामकाज ठप करके मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हमारी मांगों की ओर शासन की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व विशु राजा को सौंपा। एडीएम ने ज्ञापन को शासन को भेजने का आश्वासन दिया। कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के बृहस्पतिवार को कामबंद करके धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण फरियादियों की कोई कामकाज नहीं हो सका। अधिकारी भी खाली हाथ बैठे रहे। कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रांतीय महामंत्री अजीत उपाध्याय ने कहा कि कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय को जिला मिनी सचिवालय नाम दिया जाए। जिलाध्यक्ष दौजीराम कुशवाह ने कहा कि नई पेंशन प्रणाली को खत्म करने के साथ पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाह ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार की ओर से पुरानी पेंशन की बहाली की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि कर्मचारी संगठन लगातार आंदोलन कर रहे है। कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को लेखा संवर्ग का वेतन दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला मंत्री सतेंद्र कुलश्रेष्ठ, प्रांतीय जोनल मंत्री मुकेश सक्सेना, सौरभ गुप्ता, राजेंद्र खन्ना, संजय कुमार, अरविंद शुक्ला, सत्येंद्र कुमार, यादव कुमार तोमर, राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश तोमर, बबिता सक्सेना, प्रिया सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed