फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   cold weather chilli

पाला पड़ने से मिर्च की 30 प्रतिशत फसल प्रभावित

Sat, 11 Jan 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
cold weather chilli
नारखी (फिरोजाबाद)। बरसात और कोहरे के कारण प्रभावित हुई मिर्च की खेती का आंकलन करने के लिए बीमा अधिकारियों की बेरुखी को लेकर किसानों में आक्रोश है। किसानों का कहना है कि यदि अधिकारियों ने फसल के नुकसान का आकलन नहीं किया तो उनको फसली बीमा का लाभ नहीं मिल सकेगा। किसानों के अनुसार पाला पड़ने से 25 से 30 फीसदी फसल प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

जिले में करीब 12 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में किसान मिर्च की खेती करते है। बरसात के बाद कोहरे के कारण करीब 25 से 30 प्रतिशत मिर्च की खेती प्रभावित हुई। पाला पड़ने से जहां मिर्च की पैदावार प्रभावित हुई वहीं मिर्च के पेड़ के पत्ते भी जल गए। जिसको लेकर किसानों को लाखों रुपये की क्षति हुए। इस क्षति को पूरा करने के लिए किसानों ने मिर्च की खेती करने से पूर्व फसली बीमा कराया था। किसानों को यह उम्मीद थी कि यदि मौसम की मार के कारण फसल प्रभावित होती है तो उनको फसली बीमा का लाभ मिल जाएगा। लेकिन बीमा अधिकारियों की लापरवाही के चलते किसानों में आक्रोश है। मिर्च की खेती करने वाले नारखी के किसान राजेश प्रताप सिंह, कृष्ण नारायन शर्मा, इंद्रपाल सिंह, राजपाल सिंह, ओमप्रकाश, संजीव कुमार, सुरेंद्रपाल सिंह, श्यामपाल सिंह आदि का कहना है कि बीमा कंपनी के अधिकारी अभी तक आंकलन करने नहीं आए है, जबकि फसली बीमा की किश्त समय से अदा की जाती रही है। नुकसान का आंकलन नहीं हुआ तो नुकसान का मुआवजा मिलने से भी वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed