फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cold diarrhea in children, fever and cough in adults

Firozabad News: बच्चों में कोल्ड डायरिया, बड़ों में बुखार-खांसी से परेशानी

Wed, 19 Nov 2025 06:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 19 Nov 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Cold diarrhea in children, fever and cough in adults
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में एक दिन में 1310 मरीज संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। मौसम परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ रहा है, जहां कोल्ड डायरिया के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं वयस्कों में बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, छाती में दर्द और गठिया जैसी शिकायतें प्रमुख हैं।
बुधवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित करीब 1310 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें बुखार के 254, सर्दी-जुकाम के 159, गठिया व सर्वाइकल के 119 और छाती में दर्द के 26 मरीज शामिल रहे। मरीजों की ब्लड जांच, अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे भी कराए गए। गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि इन दिनों बुखार, सर्दी-जुकाम और छाती दर्द के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। सभी को जरूरी जांच के बाद दवा दी जा रही है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एलके गुप्ता ने चेतावनी दी कि मौसम बदलाव से बच्चों में कोल्ड डायरिया के केस तेजी से सामने आ रहे हैं। गंभीर बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है, जबकि हल्के मामलों में दवा देकर घर भेजा जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed