फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Coastal farmers worried due to rise in Yamuna's water level

Firozabad News: यमुना का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती किसान चिंतित

Thu, 13 Jul 2023 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 13 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Coastal farmers worried due to rise in Yamuna's water level
टूंडला। पहाड़ों व मैदानी क्षेत्रों में हो रही लगातार बरसात से यमुना का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है। बुधवार सुबह जलस्तर में और बढ़ोतरी हो गई। बुधवार को मंगलवार की अपेक्षा दो फीट के करीब जलस्तर बढ़ गया। कालिंदी के बढ़ते जलस्तर के साथ ही किसानों की चिंताएं भी बढ़ रही हैं। किसानों को खादरों में हाल में बोई सब्जियों आदि की फसलों की चिंता सता रही है।हथिनी कुंड से छोड़ा गया एक लाख क्यूसेक पानी अभी मथुरा भी नहीं पहुंचा है, लेकिन पहाड़ों व मैदानी इलाकों में हो रही भारी बरसात से पिछले तीन दिनों से कालिंदी जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। बुधवार तेजी से कालिंदी जलस्तर बढ़ा। लगातार बढ़ते जलस्तर से किसानों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। किसानों का कहना है कि अगर जलस्तर इसी तहर बढ़ा तो यमुना की खादरों में हाल में बोई बाजरा, मक्का, ज्वार की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो जाएंगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही खादरों में खड़ी सब्जियों व चारा आदि भी यमुना में समा जाएगा। तटवर्ती किसानों ने बताया कि अगर तीन से चार फीट पानी और बढ़ गया तो बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। साथ ही पानी गांव में प्रवेश कर सकता है। ग्रामीण यमुना के बढ़ते जलस्तर पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

----

बाढ़ के हालात बने तो गांव होंगे प्रभावित
यमुना में निरंतर बढ़ रहा जलस्तर नगला केशों, रुधऊ मुस्तकिल, अनवारा, जटपुरा, बालमपुर, रसूलाबाद, गदलपुरा, रामगढ़, बजहेरा, नगला काले, कुतुकपुर साहब, ठार डेका, ठार वर, ठार हरवंस, नगला राजपति, ग्वारई, घुरुकूआं, नगला नंदा, नगला मूसटा, नियामतपुर, नगला नंदा आदि गांव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed