फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   CMO Dr. Neeta Kulshreshtha,x-ray department,x-ray department firozabad hospital,firozabad hospital news,hospital news service,news service firozabad,sirsaganj PHC,sirsaganj hospital

दुविधा : भुगतान न करने पर सिरसागंज सीएचसी की एक्स-रे सेवा बंद

Wed, 24 Mar 2021 08:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
CMO Dr. Neeta Kulshreshtha,x-ray department,x-ray department firozabad hospital,firozabad hospital news,hospital news service,news service firozabad,sirsaganj PHC,sirsaganj hospital
सिरसागंज स्वास्थ्य केंद्र पर बंद पड़ी एक्स-रे मशीन। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज पर डिजिटल एक्सरे सेवा बंद कर दी गई है। स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सरे करने वाली कार्यदायी संस्था को कई महीनों से भुगतान नहीं किया गया है। इसलिए संस्था ने अपना सॉफ्टवेयर बंद कर दिया। एक्सरे सेवा बंद होने से मरीजों को वापस होना पड़ा।
विज्ञापन

सिरसागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सरे मशीन लंबे समय से शोपीस बनी थी। इसलिए कृष्णा डायग्नोस्टिक कंपनी से डिजिटल एक्सरे सेवाएं देने का अनुबंध किया गया। डिजिटल एक्सरे की रिपोर्ट भी ऑनलाइन आती थी। 81 रुपये प्रति एक्सरे के हिसाब से भुगतान भी किया जाता था, लेकिन बीते तीन माह से कार्यदायी संस्था को भुगतान नहीं किया गया। इस कारण मंगलवार से कार्यदायी संस्था ने एक्सरे की सुविधा बंद कर दी।
विज्ञापन

कंपनी ने अपना सॉफ्टेवयर भी बंद कर दिया। इससे स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को प्राइवेट में रुपये देकर एक्सरे कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज के प्रभारी डॉ. कपिल कुमार ने कहा कि मंगलवार को कंपनी ने बताया कि तकनीकी समस्या है। बुधवार को बताया कि सॉफ्टवेयर बंद कर दिया गया है। इसका कारण भुगतान न होना है। भुगतान लखनऊ से ही किया जाता है। हमने उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed