फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   CM will include the procession of five hundred vehicles

सीएम की रथयात्रा में शामिल होंगे पांच सौ वाहन 

Fri, 28 Oct 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 28 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
CM will include the procession of five hundred vehicles
सपा की बैठक।
तीन नवंबर को शुरू हो रही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रथयात्रा को लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। विधान परिषद सदस्य डॉ असीम यादव के ने तीन नवंबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में विकास से विजय की ओर रथयात्रा एवं पांच नवंबर को रजत जयंती समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


प्रथम चरण की यात्रा में जिले से पांच सौ वाहनों के साथ कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिले में पांच नवंबर को होने वाले जयंती समारोह में जिले से 20 हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य रखा है। शहर एवं ग्रामीण अंचल के लिए सौ बसों की व्यवस्था की है। टूंडला एवं फीरोजाबाद से काफी कार्यकर्ता ट्रेनों के माध्यम से जाएंगे। तीन नवंबर वाले सभी कार्यकर्ताओं को ठहरने की व्यवस्था दारुलशफा के हाल में की गई है। पांच नवंबर को रजत जयंती समारोह में शामिल होने के बाद ही वापस लौटेंगे। उन्होंने विधानसभा वार सपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। बैठक को एमएलसी डा. दिलीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, हनीफ खाकसार, सरला यादव ने संबोधित किया। बैठक में राज नरायन गुप्ता मुन्ना, नितेश अग्रवाल, आदर्श यादव धन्नू, योगेश गर्ग, अशोक यादव, उदयवीर सिंह यादव, राजकुमार राठौर, पूरन सिंह, हसन ईसार रिजबी, शेख जुबैर खान, इरफान अली, प्रभाष जैन राजा, शाहिद अंसारी, मोहम्मद हाशिम एडवोकेट, सुशील यादव, मंजय यादव सुरेश यादव, सुनील यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed