फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Clouds prevail for the third day, rain forecast remains, farmers worried

Firozabad News: तीसरे दिन भी छाए रहे बादल, बारिश का अनुमान बरकरार, किसान चिंतित

Wed, 29 Oct 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 29 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Clouds prevail for the third day, rain forecast remains, farmers worried
फिरोजाबाद। पिछले तीन दिन से आसमान में तीसरे दिन बुधवार को भी बादल छाए रहे। बदले मौसम के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच ठंडक का अहसास बढ़ गया। वहीं, मौसम वैज्ञानिक अभी भी लगातार बारिश होने का अनुमान जता रहे हैं। दूसरी ओर छाए बादल देख किसानों की चिंता कम नहीं हो रही। घरों में पंखे चलना बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


विगत रविवार तक मौसम साफ रहा। जबकि सोमवार की सुबह आसमान में बादल छाए गए। हालांकि दो दिन बाद बुधवार की सुबह कुछ समय के लिए धूप निकली, लेकिन पूरा दिन फिर बादल छाए रहे। लगातार छाए बादलों को देख खेतों में खड़ा व कटी धान की फसल के खराब होने की किसानों को ज्यादा चिंता है। वहीं, आलू की बुआई जारी है किसानों को चिंता है कि बारिश हुई तो नुकसान होगा। गेहूं की बुवाई भी प्रभावित होगी। बदले मौसम के बीच अक्तूबर के आखिरी दिनों सुबह-शाम दिसंबर जैसी ठंड का अहसास होने लगा है। तापमान भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 82 फीसदी और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र हजरतपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुभाषचंद्र का कहना है कि अभी बादल छाने और बारिश होने का अनुमान बरकरार बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से लगातार इसी तरह का मौसम बना रहने और बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आंधी-तूफान का भी अनुमान बन रहा है। तापमान में अभी लगातार बदलाव जारी रहेगा। ठंड भी लगातार बढ़ेगी तापमान में जल्द गिरावट की संभावना है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान कम होकर 29 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहने का अनुमान बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed