फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Class 6 student raped, accused arrested

Firozabad News: कक्षा 6 की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 Sep 2023 10:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 26 Sep 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
Class 6 student raped, accused arrested
जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 6 की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना संज्ञान में आने पर आनन फानन में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी धोखे से घर में घुस आया था।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर थाना जसराना के एक गांव निवासी कक्षा 6 में पढ़ने वाली 11 वर्ष की बच्ची घर में अकेली थी। तभी नगला जाट निवासी युवक उसके घर आया और कहा कि उसके पिता ने दरवाजा सही करने के लिए कहा है। बच्ची दरवाजा दिखाने गई। इसी दौरान बच्ची के पेट में दर्द होने की बात करते हुए सही करने को कहा। युवक की बात पर भरोसा करते हुए बच्ची तेल लेकर आ गई। युवक ने पेट पर तेल लगाने के नाम पर अभद्रता करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची द्वारा चिल्लाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। बच्ची ने घटना से परिजन को अवगत कराया। परिजन बालिका को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी ने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही तहरीर पर आरोपी मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्जकर गिरफ्तारी जुट गए। मंगलवार को आरोपी को पुलिस ने शिकोहाबाद मुस्तफाबाद चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कक्षा 6 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed