फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ckrod becoming protests

चकरोड न बनने पर विरोध प्रदर्शन

Sun, 14 Jun 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 14 Jun 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Ckrod becoming protests
टूंडला। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव कुर्रा में करीब 13 साल पूर्व बनाए गए मार्ग को आज तक पूरा नहीं किया गया। मार्ग के अधूरे रहने से ग्रामीणों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इसके विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि रास्ता पूरा नहीं बनाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

यमुना तलहटी क्षेत्र की ग्राम पंयायत ग्वारई-नगला सिंघी में लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2002 में गांव की पुलिया से ठार हरनरायन तक करीब आठ सौ मीटर तक मिट्टी डलवाकर मार्ग बनवाया था। मार्ग के बीच में करीब तीन सौ मीटर मिट्टी न डलवाकर कार्य को आगे से बनाना शुरू करते हुए पूरा कर दिया गया। हालांकि बीच में छोड़े गए टुकड़े को अब तक पूरा नहीं किया गया। अब चकरोड का आलम यह है कि बीच-बीच में गहरे गड्ढे हो गए हैं। गड्ढा युक्त मार्ग होने के कारण लोगों को आवागमन में खासी परेशानी हो रही है। कई बार अधिकारियों के दर के चक्कर काटने के बाद भी हालात जस के तस हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रविवार को विरोध-प्रदर्शन कर मार्ग पर मिट्टी कार्य करावाए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में केशव देव, राम प्रसाद, कैलाश चंद्र, कमल सिंह, हाकिम सिंह, नेकराम, जेएस वर्मा, पिंकी वर्मा, रामनिवास, हरिओम, मिट्ठू लाल, रामगोपाल, राजेंद्र सिंह आदि प्रमुख हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed