फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   civic

भीषण गर्मी में पेयजल संकट, ठेल और साइकिल से पानी ढो रहे हैं लोग

Wed, 23 Sep 2020 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
civic
देवनगर स्थित घर के कनेक्शनों में आ रहा गंदा पानी और टैंकर से पानी भरते क्षेत्रीय लोगों की भीड़ - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। भीषण गर्मी में कई मोहल्लों के बाशिंदे पानी के संकट से जूझ रहे हैं। मोहल्ला करबला, नेहरू नगर, नई बस्ती के बीस हजार से अधिक लोग प्रभावित है। लोगों को दूर दराज से पानी लाने को विवश होना पड़ रहा है। कोई ठेले पर बर्तन रखकर पानी ढो रहा है तो कोई साइकिल से। हद तो अब ये हो गई कि निगम के खिलाफ दो पार्षद धरना दे रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। पार्षद देश दीपक यादव नई बस्ती में और हेत सिंह शंखवार करबला में धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

करबला : गली नंबर नौ का कनेक्शन करने के बाद हुई समस्या
पार्षद हेत सिंह का कहना है कि नेहरू नगर और करबला को नेहरू नगर में बनी पानी की टंकी से सप्लाई दी जाती है। क्षेत्र की सप्लाई के लिए करबला गली नंबर दस से पाइप लाइन डाली गई है। गली नंबर दस से गुजर रही पाइप लाइन में जलकल विभाग द्वारा 20 दिन पूर्व गली नंबर नौ की पाइप लाइन को जोड़ दिया गया। तब से करबला की गली नंबर एक से पांच तक तथा नेहरू नगर के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इस समस्या से करीब दस हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

नई बस्ती:टंकी से जोडी सप्लाई फिर भी संकट
पार्षद देश दीपक यादव का कहना है कि वार्ड में गढईया और मोहल्ला कोटला की टंकी से सप्लाई की जाती है। धोबी वाली पुलिया से लेकर बबलू शिवहरे के मकान तक गढईया की टंकी ले सप्लाई दी जाती है। संत रोड स्थित बाल्मीकि बस्ती, याकूब खां वाली गली, नानक वाली गली के साथ आसपास के क्षेत्र की सप्लाई छारबाग नलकूप से थी। नलकूप खराब होने से एक माह पूर्व कोटला मोहल्ला की टंकी से लाइन को जोड़ दिया गया। तब से दिक्कत नहीं रही। पिछले करीब 15 दिनों से पानी न आने के कारण लोग परेशान हैं। इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन निस्तारण अभी तक नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

देव नगर और झलकारी नगर में पानी का संकट
मोहल्ला देवनगर में पानी के संकट को दूर करने के लिए जलकल विभाग द्वारा दो दिन पूर्व ही नई पाइपलाइन डलवाई गई। पाइपलाइन के कारण सोमवार सुबह तक सप्लाई बाधित रही। सोमवार शाम से सप्लाई शुरू की गई तो वह इतनी दूषित है कि उसका प्रयोग किसी कार्य में नहीं किया जा सकता। पानी में झाग आ रहे है। टैंकरों से सप्लाई हुई। झलकारी नगर का नलकूप खराब होने से मंगलवार सुबह से ही सप्लाई बाधित है। जेडाझाल परियोजना के पानी का प्रेशर इतना नहीं है कि अंदर गलियों तक पहुंच सके। पानी के संकट को दूर करने के लिए क्षेत्रीय पार्षद मनोज शंखवार द्वारा टैंकरों से सप्लाई दी जा रही है।
पिछले 15 दिनों से पानी भरते भरते अब तो हाथ दर्द करने लगे हैं। समस्या का समाधान होता नजर नहीं आ रहा। पार्षद ही धरने में बैठे है तो समस्या का जल्द निस्तारण होने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।
गौरव कुमार - निवासी करबला
मोहल्ला कोटला की टंकी से सप्लाई मिलनी शुरू हुई तो उम्मीद थी कि अब दिक्कत नहीं होगी लेकिन दस दिनों से एक बूंद पानी नल में नहीं आया है। करबला की पुलिया से पानी भरने को विवश है। कोई सुनवाई करने वाला नहीं है।

रोहित कुमार- निवासी नई बस्ती
हर चार दिन बाद नलकूप खराब होने के साथ ही क्षेत्र में पानी का संकट खड़ा हो जाता है। आधे मोहल्ले को गंगा जल मिल जाता है और आधा मोहल्ला शेष बच जाता है। क्योंकि गंगा जल की सप्लाई का प्रेशर कम होने के कारण अंदर मोहल्ले तक पानी नहीं पहुंच पाता। इससे दिक्कत और अधिक होती है।
सोमेश देवी - निवासी झलकारी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed