{"_id":"5f63acd68ebc3ec2ae622bff","slug":"civic-firozabad-news-agr4597425187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी, सड़क निर्माण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे भाजपा पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी, सड़क निर्माण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे भाजपा पार्षद
विज्ञापन
क्षेत्र में पानी की समस्या और अन्य समस्याओं को लेकर मोहम्मदगंज नाले की पुलिया पर धरना देते पार्ष?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मोहम्मदगंज क्षेत्र में पिछले डेढ़ साल से पानी की समस्या का निदान न होने पर भाजपा पार्षद अजय गुप्ता बृहस्पतिवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक पाइप लाइन नहीं डाली जाती और सड़कों का निर्माण नहीं होता तब तक आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा। पार्षद का क्षेत्रीय लोगों ने भी समर्थन किया है।
नालबंद चौराहा स्थित डा. नवेद की क्लीनिक के समीप भूख हड़ताल पर बैठे क्षेत्रीय भाजपा पार्षद अजय गुप्ता का कहना है कि मोहम्मदगंज में पानी की पाइपलाइन नहीं है। क्षेत्र में छह सबमर्सिबल लगे थे जिनमें से पांच खराब हो गए। एक सबमर्सिबल से लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। तत्कालीन डीएम नेहा शर्मा ने गंगा जल की सलाई देने के लिए जल निगम को निर्देश दिए थे। जल निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण भी कर लिया लेकिन हर आज तक लाइन नहीं डली। लोग दूसरे मोहल्लों से पानी भरने को विवश हो रहे है। पार्षद का कहना है कि इस संबंध में मेयर नूतन राठौर, नगर आयुक्त विजय कुमार के साथ अन्य अधिकारियों को भी कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन समस्या का आज तक समाधान नहीं हुआ। इस कारण भूख हड़ताल पर बैठने को विवश होना पड़ा है। जब तक पाइप लाइन नहीं डल जाती तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। पार्षद के साथ हाजी आजाद कुरैशी, रहुफ खान, हाजी अलाउद्दीन, इमरान खां, सकील, मोहम्मद आरिफ, हसन उद्दीन, मोहम्मद अकरम, इलियास, आरिफ आदि ने बैठककर समर्थन किया।
जेडाझाल परियोजना के तहत मोहम्मदगंज में पाइप लाइन डालने का प्रस्ताव में नहीं था। इसलिए क्षेत्र में पाइप लाइन नहीं डाली गई। यदि योजना में यह क्षेत्र शामिल होता तो पाइप लाइन डाल दी जाती।
विज्ञापन
राकेश कुमार, एक्सईएन जल निगम