{"_id":"5d6c075c8ebc3e93b774d9ec","slug":"civic-firozabad-news-agr403594258","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलियों का निर्माण न होने पर लगाया जाम, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलियों का निर्माण न होने पर लगाया जाम, नारेबाजी
विज्ञापन
बाईपास मार्ग पर जाम लगाकर खड़े क्षेत्रीय लोग और महिलाएं
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। मलिन बस्ती न्यू आंबेडकर नगर और बघेल कॉलोनी के लोग रविवार सुबह लाठी डंडे लेकर सड़क पर उतर आए। बंबा बाईपास मार्ग जाम कर दिया। वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगे गई। नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। नगर निगम के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। करीब एक घंटे तक बाईपास मार्ग जाम रहा। उत्तर और रामगढ़ थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा।
न्यू आंबेडकर नगर और बघेल कॉलोनी की चार गलियों में विकास का पहिया नहीं घूमा है। कच्ची गलियों में जलभराव होने से क्षेत्रीय लोगों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गलियों के निर्माण के लिए क्षेत्रीय लोग मेयर नूतन राठौर और नगर निगम अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय पार्षद से कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन गलियों का निर्माण नहीं हो सका है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में रविवार सुबह आक्रोश फैल गया। क्षेत्रीय लोगों ने न्यू आंबेडकरनगर के सामने बाईपास मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर कोतवाल उत्तर केशव दत्त शर्मा के साथ रामगढ़ थानाध्यक्ष भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने के साथ ही जाम खुलवाने के प्रयास किए। क्षेत्रीय लोगों की मांग थी, जब तक जिम्मेदार विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं आते तब तक जाम नहीं खोला जाएगा। इस बीच करीब एक घंटे का समय बीत गया। पुलिस अधिकारी नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास करते रहे, लेकिन किसी का फोन रिसीव नहीं हुआ। आखिरकार कोतवाल उत्तर ने क्षेत्रीय लोगों को अश्वासन दिया कि यदि उनकी समस्या का निस्तारण वह अधिकारियों से बात करके करा देंगे। तब कहीं जाकर क्षेत्रीय लोग बाईपास मार्ग से हटे।