फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   civic, dranage system promblems

ढोलपुरा की गलियों में नहीं डाली गई पाइप लाइन

Fri, 28 Jun 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
civic, dranage system promblems
नगला पचिया नई आबादी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों पर जलभराव और गंदगी का आलम। अमर उजाला - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। वार्ड संख्या 25 ढोलपुरा की आबादी करीब 40 हजार है। जिसमें सात हजार मतदाता हैं। यह वार्ड औद्योगिक क्षेत्र के पीछे बसा है। क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की संख्या मात्र 12 है वो भी आते नहीं हैं गंदगी के ढेर लगे हैं। पाइप लाइन तक नहीं डाली जिससे पानी का संकट है।
विज्ञापन

वार्ड की अधिकांश गलियां कच्ची हैं। बरसात के दिनों में जलभराव हो जाता है। गलियों में पाइप लाइन न होने के कारण पानी घरों तक नहीं पहुंचता। राशन डीलरों की मनमानी को लेकर लोगों में आक्रोश है। विकास के लिए कई बार पार्षद ने प्रस्ताव बनाकर नगर निगम में दिए लेकिन अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन

नगला मोती निवासी संजू देवी बताती है कि उनके चार बच्चे हैं। पति की मौत हो चुकी है। राशन डीलर के राशन न दिए जाने पर बच्चों के भरण पोषण में दिक्कत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढोलपुरा निवासी महावीर सिंह का कहना है कि क्षेत्र की गलियां बनने के साथ पाइप लाइन पड़ जाए तो किसी बात की दिक्कत नहीं है। पानी पर्याप्त आता है। पाइप लाइन न होने के कारण घरों तक नहीं पहुंच पाता।
क्षेत्रीय निवासी सौदान सिंह का कहना है पानी की निकासी न होने के कारण खाली प्लाटों में जलभराव हो गया है। अवारा जानवर दिन भी इसमें लेटे रहते हैं। सफाई कर्मचारी न आने के कारण घरों के बाहर खुद ही सफाई करनी होती है।

मीरा यादव का कहना है सड़क से घर करीब तीन फीट ऊंचा बनवाया था। सोचा था सड़क बनने के बाद घर नीचा हो जाएगा। लेकिन अभी तक सड़क नहीं बनी है। तीन फीट नीचे उतरने में दिक्कत होती है।
क्षेत्र में सड़कों के निर्माण और पाइप लाइन डालने के लिए कई बार प्रस्ताव बनाकर अधिकारियों को दिए हैं। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
मुन्नेश यादव, क्षेत्रीय पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed