{"_id":"658b19b2f60e6ef032028116","slug":"citys-glass-industry-and-handicrafts-excited-to-go-to-ayodhya-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-13682-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अयोध्या जाने काे उत्साहित शहर के कांच उद्यमी व हस्तशिल्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अयोध्या जाने काे उत्साहित शहर के कांच उद्यमी व हस्तशिल्पी
Tue, 26 Dec 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अगले माह जनवरी में रामनगरी अयोध्या में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। आयोध्या में आयोजित कार्यक्रम के को लेकर शहर के कांच उद्यमी और हस्तशिल्पी उत्साहित हैं। अयोध्या मेला में कां उत्पादों की पहचान पुख्ता करने को शहर के हस्तशिल्पी जरूरी तैयारी में जुटे हैं।
जनवरी माह में रामजन्म भूमि अयोध्या में वृहद कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान 15 दिवसीय व्यापार मेला का भी आयोजन होगा। मेला को लेकर शहर के कांच उद्यमी व हस्तशिल्पी अयोध्या में आयोजित पाक्षिक मेला को लेकर उत्साहित हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में देश-विदेश के कद्दावर लोग व उद्योग जगत की हस्तियां भी शिरकत करेंगी। ऐसे में अपने उत्पादों का स्टॉल लगाना फायदेमंद होगा। हालांकि धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मुख्य मंदिर परिसर की परिधि चुनिंदा लोग ही मौजूद रहेंगे। लेकिन रामजन्म भूमि के आसपास स्थित करीब एक दर्जन चिहिंत जगहों पर लगने वाले मेला में हस्तशिल्प व अन्य आयटम के स्टॉल लगाने का मौका है। संवाद
इन जगहों पर लगेंगे मेला और स्टॉल
कटरा नबाबगंज,दर्शन नगर,बीकापुर,मसौधा मार्केट,सुहावल,रौनाही आदि जगहों पर व्यापार मेला आयोजित में मेला में हस्तशिल्प उत्पादों की स्टॉल लगाने का मौका है।
विज्ञापन
अच्छे आर्डर मिलने की उम्मीदें
मेला में प्रतिभाग के इच्छुक कांच आयटम सप्लायर्स और
हस्तशिल्पियों की माने तो अयोध्या में अपने उत्पादों की स्टॉल लगाने का यह सुनहरा अवसर है।इस दौरान करीब लाखों के आर्डर हाथ लगेंगे।
इन आयटमों की भरपूर बिक्री की उम्मीदें
कांच के देवी-देवताओं की मूर्तियां,फैंसी लाइट,किचिन वेयर,होटल एवं रेस्टरूम परिसर में प्रयुक्त होने वाले साज साज का सामान आदि । इसके अलावा माउथ ब्लोइंग उत्पादों की सप्लाई करने वाले सप्लायर्स भी फ्लावर पॉट,ग्लास सैट के अलावा डिनर सैट,पुटिंग सेट आदि आयटम के भरपूर आर्डर मिलने की उम्मीद में हैं।
हस्तशिल्पी व सप्लायर्स की बात-
जनवरी से लेकर फरवरी माह तक अयोध्या में स्टॉल लगाना कारोबारी दृष्टि से बेहद अहम है। इन दिनों अयोध्या में देश-विदेश के लोग एवं कारेाबारी भ्रमण को आते हैं। मेला में माउथ ब्लोइंग उत्पादों की अच्छी-खासी बिक्री की उम्मीदें हैं। - देवेंद्र दीक्षित कांच आयटम के सप्लायर
अयोध्या में आयोजित मेला में कांच हस्तशिल्प आयटम की भरपूर मांग रहेगी। हम अयोध्या में जाने से पूर्व हिंदू देवी-देवताओं मूर्तियां और अन्य फैंसी लाइट वाले आयटम तैयार कर रहे हैं। - सरोज देवी कांच हस्तशिल्पी