फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   City roads were terrible

शहर की सड़कें हुईं बदहाल

Mon, 18 Jan 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 18 Jan 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
City roads were terrible
विकास के शोर के बीच शहर की प्रमुख सड़कें दुर्दशा की शिकार हैं। सड़कों पर गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। बंबा चौराहे पर टूटी पुलिया के चलते राहगीर जान जोखिम में डालकर सफर तय कर रहे हैं।
विज्ञापन

 शहर के कोटला रोड स्थित बंबा चौराहा से मंडी समिति को जाने वाले बड़े वाहन निकलते हैं। बड़ी संख्या में व्यापारियों और आम लोगों का आवागमन बना रहता है। बंबा चौराहे की पुलिया को टूटे करीब दो महीने हो चुके हैं लेकिन इसके निर्माण की सुध अधिकारी नहीं ले रहे। यही कारण है कि पुलिया पर घंटो तक जाम लगा रहता है। रात के समय वहां से निकलने वाले वाहन चालक गिरकर चुटैल हो रहे हैं। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। क्षेत्रीय लोगों ने टूटी पुलिया को ठीक कराने की मांग की है। वीरेंद्र कुशवाह, रामवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, भगवान दास, रवींद्र कुमार, प्रेमपाल सिंह, पूरन सिंह, अमरनाथ शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, रघुवीर सिंह ने कहा कि यदि पुलिया का निर्माण नहीं कराया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


बोले दुकानदार प्रशासन दे ध्यान
- परचून की दुकान चलाने वाले राजेंद्र सिंह का कहना है कि हर दिन टूटी पुलिया के कारण हादसे होते हैं। प्रशासन को इसे सुधारना चाहिए।
- कुशवाह नगर निवासी धर्म सिंह कहते हैं कि पुलिया पर ट्रक फंस जाते हैं इससे जाम लगता है। काफ मुश्किलों के बाद बड़े वाहन निकाले जाते हैं।
- लालू प्रसाद ने कहा टूटी पुलिया से निकलने के चक्कर में कई बार स्कूली बच्चे गिरकर घायल हो गए हैं। अफसरों को इसे ठीक कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed