फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   City divided into five sectors, strict vigil on those who disturb

Firozabad News: पांच सेक्टरों में बांटा नगर, गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी निगरानी

Tue, 25 Apr 2023 05:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 25 Apr 2023 05:33 PM IST
विज्ञापन
City divided into five sectors, strict vigil on those who disturb
पांच सेक्टरों में बांटा नगर, गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी निगरानी
विज्ञापन

टूंडला। पहले चरण में चार मई को होने वाले निकाय चुनावों की प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। नगर को पांच सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसके लिए एक जोनल, पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर व्यापक पुलिस व्यवस्था रहेगी। गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी नजर रहेगी।
उप जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि टूंडला नगर पालिका क्षेत्र को पांच सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पांचों सेक्टर मजिस्ट्रेटों के प्रभारी जोनल मजिस्ट्रेट रहेंगे। उन्होंने बताया कि तीन मई को ठाकुर बीरीसिंह इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। चार मई को सुबह सात बजे से टूंडला के 16 मतदान केंद्रों के 55 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान सायं पांच बजे तक चलेगा। ठाकुर बीरी सिंह इंटर कॉलेज को ही स्ट्रॉगरूम और मतगणना केंद्र बनाया गया है। मतगणना 13 मई को होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट बूथों के बाहर रहेंगे। उन्हें बूथों में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। प्रत्याशी मतदान केंद्र के 100 मीटर की परिधि के बाहर बस्ते लगा सकेंगे। प्रत्याशियों के लिए एक चार पहिया वाहन पास जारी किया जाएगा। गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed