फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   chowki incharge dragged shopkeeper and beat him In Firozabad traders got angry and warned of agitation

Firozabad: चौकी प्रभारी ने दुकानदार को दुकान से घसीटकर पीटा, व्यापारियों में आक्रोश; आंदोलन की चेतावनी

Sat, 15 Jun 2024 08:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Jun 2024 08:19 PM IST
सार

सुहागनगरी में चौकी प्रभारी ने दुकानदार को दुकान से घसीटकर पीटा। इससे व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी। 

विज्ञापन
chowki incharge dragged shopkeeper and beat him In Firozabad traders got angry and warned of agitation
बस स्टैंड के सामने धरना देते व्यापारियों से बात करते थाना उत्तर प्रभारी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में चौकी के प्रभारी ने दुकानदार को दुकान से खींचकर पीटा। इससे व्यापारियों में गुस्सा छा गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारी एकत्रित हो गए। पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा हुआ। व्यापार मंडल ने एसपी सिटी को ज्ञापन देकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि दरोगा को न हटाने पर आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


मामला उत्तर थाना की गांधी पार्क चौकी क्षेत्र का है। चौकी प्रभारी भगत सिंह ने बस स्टैंड के सामने नाश्ते की दुकान करने वाले करबला निवासी दीपक गुप्ता को दुकान से खींचकर पीटा। उस पर अवैध ढंग से शराब पिलाने का आरोप लगाया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को मामले की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


इतने में दारोगा बीयर की दुकान के सेल्समैन को उठाकर थाने ले गए। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। साथ ही चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब डेढ़ घंटे चले धरना-प्रदर्शन के बाद एसपी सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने ज्ञापन एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि अगर 72 घंटे में दारोगा का तबादला नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना किया जाएगा। दारोगा द्वारा मनमाने ढंग से काम किया जा रहा है। शराब पिलाने का आरोप लगाकर महीनेदारी की मांग की जाती है न देने पर गाली-गलौज के साथ पिटाई की जाती है। पारसराम लालवानी, अर्जेश उपाध्याय, रतीराम गुप्ता, दीपक के अलावा अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed