फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   chori

मकान के ताले तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी

Fri, 13 May 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
chori
मकान के ताले तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी
विज्ञापन

परिवार के लोग पुणे गए थे, पुलिस ने की जांच पड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। घनी आबादी के मोहल्ला मिश्राना में बृहस्पतिवार रात को एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने साढ़े पांच लाख रुपये के आभूषण व पचास हजार की नकदी चोरी कर ली। सुबह पड़ोसियों ने मुख्य गेट का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना भवन स्वामी और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वॉड टीम और फिंगर एक्सपर्ट टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने लिए।

बड़ा बाजार के मोहल्ला मिश्राना निवासी शशि नरायन शर्मा उर्फ निक्की शर्मा अपनी पत्नी के साथ 30 अप्रैल को पुणे बेटी के पास गए थे। घर पर एक महिला को पौधों की देखभाल के लिए छोड़ गए थे। 11 मई को वह पुणे से फरीदाबाद अपने बेटे के पास आ गए थे। बृहस्पतिवार रात अज्ञात चोरों ने मेन गेट का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। सुबह पड़ोसी राजेश गुप्ता ने मकान स्वामी और थाना पुलिस को घटना के बारे में मोबाइल से सूचना दी। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक पुष्पेंद्र मौके पर पहुंच और घटना स्थल का निरीक्षण लिया। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाया और घटना की जांच कराई। इस संबंध में भवन स्वामी शशि नारायण शर्मा फरीदाबाद से दोपहर एक बजे के करीब अपने मकान पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से 50 हजार रुपये की नकदी और साढ़े पांच लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। सीओ कमलेश कुमार ने बताया एक बंद मकान से चोरी की जानकारी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed