{"_id":"652ae112e93f96e3550cc134","slug":"chinas-borosil-glass-defeated-suhaganagris-glass-dominates-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-7229-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चीन के बोरोसिल ग्लास को मात, सुहागनगरी के कांच ने जमाई धाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चीन के बोरोसिल ग्लास को मात, सुहागनगरी के कांच ने जमाई धाक
Sun, 15 Oct 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पांच दिवसीय ईपीसीएच मेले में लोगों को सुहागनगरी में निर्मित कांच हस्तशिल्प व ग्लास-बुड आयटम छाए रहे। मेले में आए विदेशी ग्राहकों को चीन निर्मित बोरोसिल ग्लास की जगह फिरोजाबाद निर्मित कांच हस्तशिल्प भा रहे हैं। यही कारण है कि शहर के कांच हस्तशिल्पी व निर्यातक बीते दो दिन में करीब 25 करोड़ के ऑर्डरों पर विदेशी ग्राहकों की मुहर लगवा चुके हैं। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में ईपीसीएच द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में स्थापित फिरोजाबाद के कांच स्टॉल्स पर विदेशी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। विदेशी ग्राहक खास तौर पर यूरोपियन देशों से आए खरीदार कांच हस्तशिल्प से बने फैंसी आयटम और ग्लास-बुड तकनीकी से बने दैनिक उपयोग के सामान के सैंपल एकत्रित कर रहे हैं। ईपीसीएच मेले में प्रतिभाग के लिए गए कांच हस्तशिल्पी और निर्यातकों के अनुसार अभी तक करीब 25 करोड़ के ऑर्डरों पर विदेशी ग्राहकों की मुहर लगी चुकी है। बीते 12 अक्तूबर से शुरू हुए एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ हैंडीक्राफ्ट मेला के अंतिम पायदान तक करीब 200 करोड़ के ऑर्डर मिलने की पूरी उम्मीद है।
-- --
इन आयटम को अपलक निहार रहे विदेशी ग्राहक
ग्लास हैंगिंग बॉल्स, पिरामिड, फ्लॉवर पाॅट, चर्च आदि में लटकने वाली कांच की घंटी, सुराई, ग्लास रीफिल से तैयार होने वाली रंग-बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक झालर के अलावा ग्लास-बुड से तैयार चम्मच, बाथरूम एसेसरीज, झूमर आदि।
-- --
इन देशों के ग्राहक सुहागनगरी के स्टॉल्स पर दे रहे दस्तक
शहर के कांच हस्तशिल्पियों और निर्यातकों को अरब देशों से खास उम्मीदें थीं। लेकिन फलस्तीन-इस्त्राइल युद्ध ने उम्मीदें तोड़ दीं। इसकी भरपाई यूरोप के प्रमुख देशों के ग्राहक पूरी कर रहे हैं। फिरोजाबाद के कांच स्टाॅल्स पर फ्रांस, ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी के अलावा दक्षिण कोरिया एवं अफ्रीकी देशों के ग्राहकों की आवाजाही है।
विज्ञापन
-- --
200 करोड़ रुपये के ऑर्डर हाथ लगने की उम्मीद
ईपीसीएच द्वारा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में करीब 12000 विदेशी ग्राहकों के आने की उम्मीद हैं। हम शीतकाल के दौरान आयोजित होने वाले विदेशी त्योहारों पर फोकस कर रहे हैं। अभी तक अच्छे परिणाम मिले हैं। उम्मीद है कि ईपीसीएच मेले से करीब 200 करोड़ के ऑर्डर हाथ लगेंगे।मुकेश बंसल टोनी, अध्यक्ष एक्सपोर्ट एसोसिएशन
-- --
चीन की अपेक्षा सुहागनगरी के डेली नीड्स की मांग बढ़ी है
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस बार विदेशी ग्राहकों के अलावा घरेलू बाजार के कांच कारोबारी व मल्टी नेशनल कंपनियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी उत्साहवर्धक है। चीन की अपेक्षा सुहागनगरी के डेली नीड्स आइटम की मांग बढ़ने से उत्साहित हैं।
हेमंत अग्रवाल बल्लू, कांच निर्यातक व उद्यमी