फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Child's death, husband accuses wife of murder

Firozabad News: बालक की मौत, पति ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

Sat, 13 Jul 2024 05:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 13 Jul 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
Child's death, husband accuses wife of murder
एका (फिरोजाबाद)। थाना एका क्षेत्र में बालक की मौत के बाद पति ने अपनी पत्नी पर ही गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पति से विवाद होने पर पत्नी मायके आकर रहने लगी थी। पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव कबीलपुर निवासी प्रियंका की शादी 20 माह पूर्व कासगंज के थाना अमांपुर निवासी हिम्मत सिंह के साथ हुई थी। प्रियंका का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसके साथ आए दिन पिटाई करता था। नौ जुलाई को भी उसकी पिटाई की गई थी। उसने मामले की जानकारी मायका पक्ष को दी। मायका पक्ष बेटी को चार माह के मासूम बच्चे वंश के साथ अपने घर ले आए। शुक्रवार को ननिहाल में बच्चे की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्होंने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया और हिम्मत सिंह को जानकारी दी। लेकिन वह बच्चे को देखने अस्पताल नहीं पहुंचे। जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

ननिहाल पक्ष बच्चे के शव को लेकर घर पहुंचा। इसकी जानकारी होते ही बच्चे के पिता ने उसकी मां और ननिहाल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed