फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Children will get a chance to apply again under RTE

Firozabad News: आरटीई के तहत बच्चों को मिलेगा दोबारा आवेदन का मौका

Fri, 27 Dec 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 27 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Children will get a chance to apply again under RTE
फिरोजाबाद। निजी स्कूलों में प्रवेश की चाह रखने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे फिर से आवेदन कर सकेंगे। दूसरे चरण में 1 से 19 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। इसके बाद आवेदनों की जांच करते हुए लॉटरी के माध्यम से बच्चों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी व कक्षा 1 में प्रवेश के लिए पहला चरण पूरा हो चुका है। पहले चरण में स्थान न पाने वाले बच्चों को दूसरे चरण में आवेदन का मौका दिया गया है। आवेदन की प्रक्रिया पहले जैसी ही होगी। जिला समन्यवक आरटीई वैभव कुमार ने बताया कि कमजाेर आय वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाई करने का मौका सरकार की ओर से दिया जाता है। नजदीकी निजी विद्यालय में बच्चे का प्रवेश कराया जाता है। पहले 6,000 सीटों पर आरटीई के प्रवेश होते थे। इस साल 4,000 सीटें बढ़ाकर कुल 10,000 हजार सीटें कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed