फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Child scientists made missile, windmill model in science exhibition

विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने बनाए मिसाइल, पवन चक्की का मॉडल

Mon, 31 Jan 2022 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Child scientists made missile, windmill model in science exhibition
राष्ट्रीय आविष्कार योजना के तहत बीआरसी दबरई पर आयोजित की गई विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल विद्यार - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र दबरई पर किया गया। इसमें अलग-अलग ब्लॉकों के 90 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। दस बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया है। इन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ बीएसए अंजली अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। परिषदीय विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने मिसाइल, थ्रीडी होलोग्राम, वैक्यूम क्लीनर, पवन चक्की, हाइड्रोलिक सिटी आदि तरह के मॉडल बनाए। बीएसए ने मॉडलों का अवलोकन कर बच्चों से मॉडल की उपयोगिता को पूछा। जिला समन्वयक गौरव कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जनपद में प्रतियोगिता कराई गई थी।
विज्ञापन

इसमें करीब 100 विद्यार्थी चयनित किए गए थे। उन्हें शासन की ओर से एक हजार रुपये की धनराशि मॉडल बनाने के लिए आवंटित की गई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में इन प्रतिभागियों ने अपने मॉडल तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में निशांत गोला, अश्वनी जैन, रतनकीर्ति शामिल रहे। संचालन शिवकांत पलिया ने किया। इस अवसर पर योगेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र, अमित कुशवाह, मनोज कुमार, सुमन राजपूत, एसआरजी जया शर्मा, नरेशबाबू, सुभाष कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह बने विजेता
मदनपुर ब्लॉक से संभव जैन, जसराना से संयुक्त रुप से हेमंत व वर्षा, टूंडला से खुशबू बघेल, एका से राजकुमार, शिकोहाबाद से हिमांशी, नगर क्षेत्र फिरोजाबाद से तान्या माथुर, फिरोजाबाद ब्लॉक से मनीष कुमार, अरांव से अंकुर, खैरगढ़ से खुशी चौहान विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed