{"_id":"6869ffa8e2a50379ab0eab07","slug":"chief-election-commissioner-gyanesh-kumar-taught-children-the-lesson-of-being-successful-2025-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'सफल होना है तो सुबह चार बजे...', CEC की बच्चों को सीख, बोर्ड परीक्षाओं में खुद के टाॅपर बनने का बताया राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'सफल होना है तो सुबह चार बजे...', CEC की बच्चों को सीख, बोर्ड परीक्षाओं में खुद के टाॅपर बनने का बताया राज
Sun, 06 Jul 2025 10:16 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 06 Jul 2025 10:16 AM IST
सार
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 1979 में यूपी बोर्ड में हाईस्कूल में यूपी के दस लाख बच्चों में टॉप किया था। 1981 में इंटरमीडिएट में छह लाख बच्चों में यूपी बोर्ड में भी टॉप किया था।
विज्ञापन
मेधावी को सम्मानित करते मुख्य चुनाव आयुक्त।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कठोर परिश्रम, अनुशासन, मां की ममता एवं पिता की डांट से ही जीवन में सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि तड़के चार बजे जागकर पढ़ाई करें तो जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकेगा। उन्होंने खुद के जीवन की कहानी सुनाते हुए यूपी बोर्ड में खुद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में टॉप करने की जानकारी भी दी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार माथुर वैश्य मंडलीय परिषद की ओर से फिरोजाबाद क्लब में आयोजित स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि बतौर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने खुद की कहानी सुनाते हुए कहा कि जब वह 9वीं क्लास में पढ़ते थे तो तड़के चार बजे मां जगाती थी। क्योंकि अच्छे अंक लाने के लिए कठोर अनुशासन चाहिए। मां की ममता मिले तो बच्चे काफी मेहनत से काम करता है। पिता की थोड़ी डांट भी जरूरी है। आज तो बच्चों को छूते भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि पहले तो थोड़ी पिटाई के साथ डांट पड़ती थी, तब समझ में आता था कि गलती कहां हुई। इसी अनुशासन का परिणाम था कि 1979 में यूपी बोर्ड में हाईस्कूल में यूपी के दस लाख बच्चों में टॉप किया था। उस समय भी मेरा हौसला तो फिरोजाबाद में हुए एक सजातीय कार्यक्रम ने बढ़ाया था। 1981 में इंटरमीडिएट में छह लाख बच्चों में यूपी बोर्ड में भी टॉप किया था। बच्चों से यही कहना है कि मां एवं बाप का आशीर्वाद प्राप्त करो, सुबह चार बजे जागो। जीवन में जो चाहोगे तो वह मिलेगा। उन्होंने अपने ननिहाल में बचपन की याद को भी ताजा कर दिया।

उन्होंने दिव्यांग परिवार को ट्राई साइकिल प्रदान करने के साथ 60 महिलाओं को सहायता राशि के चेक प्रदान किए। समाज की प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
पूर्व महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने महासभा की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.हर्षवर्धन ने समाज की तरक्की की जानकारी दी। महिलाओं ने ईश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन मुकेश गुप्ता मामा ने किया।
महासभा के कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
महासभा के कार्यक्रम के दौरान राजीव गोलस, मनीष अलंकार, रीता अलंकार, डा. मधुरिमा गुप्ता, डा.बीएस गुप्ता,अनिल मैनेजर,सत्यवीर गुप्ता,कन्हैयालाल, गुप्ता,आकाश गुप्ता, साधना गुप्ता,उमाशंकर गुप्ता गुड्डू प्लाजा, शंकर गुप्ता,कृष्णमोहन गुप्ता,अनमोल गुप्ता,डा.सुशील गुप्ता मौजूद थे।

श्री छदामीलाल जैन मंदिर का किया भ्रमण
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा फिरोजाबाद में मेरा बचपन बीता। सिरसागंज में मेरी ननिहाल होने के साथ मक्खनपुर में मेरी ससुराल है। इस कार्यक्रम में पिता सुबोध कुमार गुप्ता,मां सत्यवती गुप्ता,सासु मां निर्मला देवी, सलहज दीपा के साथ धेवती उद्वता एवं आरोही भी साथ थीं। उन्होंने छदामीलाल जैन मंदिर का भ्रमण करने के साथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन मुन्ना को खुद के बचपन की यादों के बारे में जानकारी दी। कहा कि इस जैन मंदिर में काफी घूमा हूं।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा जनतंत्र-ज्ञानेश कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने संबोधन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त होने के कारण अपनी बाध्यताओं को कहानी के माध्यम से समाज को बताने का काम किया। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ा जनतंत्र भारत का है। यहां एक करोड़ वोटर सरकार को चुनते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय एक करोड़ 80 लाख लोग काम करते है। उन्होंने कहा कि कई देशों की आबादी को मिला दें तो भी आठ करोड़ कम पड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि आयोग हमेशा संविधान में दिए प्रावधानों के अनुरूप ही काम करता है।
ये भी पढ़ें-मुड़िया पूर्णिमा मेला: श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम, हर ओर गिरिराज महाराज के जयकारों की गूंज; देखें तस्वीरें