{"_id":"601d86f58ebc3e27ee32bd03","slug":"chess-winners-honored-in-ceremony-firozabad-news-agr4794351185","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह में शतरंज विजेताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह में शतरंज विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
क्रीडा भारती द्वारा आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों के साथ अतिथि।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। क्रीड़ा भारती द्वारा तीन दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन समारोह वंडर वर्ल्ड स्कूल में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि युवा उद्यमी अभिषेक मित्तल चंचल, युवा उद्योगपति आशीष अग्रवाल, क्रीड़ा भारती प्रांत संगठन मंत्री रोहित ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि अभिषेक मित्तल ने कहा कि शतरंज खेलने से एकाग्रता आती है। मंचासीन अधिकारी क्रीड़ा भारती संरक्षक गोविंद मित्तल, वंडरवर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल गिन्नी मित्तल और दीपांशी जिंदल ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में विभाग संयोजक अभिषेक मित्तल, अनुपम शर्मा, जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, कोषाध्यक्ष मोहिनी अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक आशीष मिश्रा, उपाध्यक्ष रोहित राजपूत, विशाखा जायसवाल, आकांक्षा मित्तल, पूजा जैन, दीपक कुशवाहा, उत्कर्ष अग्रवाल, माधव तैगुरिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
यह बने शतरंज प्रतियोगिता के विजेता
संयोजक आशीष मिश्रा ने बताया की अंडर- 9 श्रेणी में हार्दिक गोयल, अंडर-13 श्रेणी में सक्षम गुप्ता और अंडर-17 श्रेणी में आदर्श गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ओपन कैटेगरी में राहुल सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्रीड़ा भारती द्वारा प्रणव जैन और आन्या जैन को विशिष्ट पुरस्कार दिया गया है।