फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Checking electric driving campaign

बिजली चेकिंग को चला अभियान

Thu, 26 Nov 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 26 Nov 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Checking electric driving campaign
विद्युत चोरी एवं बकाया होने पर दर्ज एफआईआर से संबंधित उपभोक्ताओं की गिरफ्तारी को गुरुवार को व्यापक रूप से अभियान चलाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में गठित टीमों ने बिजली चोरी और बकाये पर 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। संबंधित उपभोक्ता न मिलने पर उनके परिवारीजनों को थाने में बिठा दिया गया। सुबह से शाम तक चले अभियान से शहर भर में खलबली मच गई।
विज्ञापन

डीएम विजय किरन आनंद के निर्देश पर गुरुवार को शहर में अभियान चलाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह ने अलग-अलग टीमें गठित कर पुलिस फोर्स के साथ एफआईआर दर्ज लोगों को गिरफ्तार करने भेजा। प्रथम सबडिवीजन के अंतर्गत एक्सईएन चंद्रशेखर आजाद, एसडीओ आरके पुष्पकर, जेई यशपाल, राजकुमार नगला भाऊ से अभियान शुरू किया। नगला भाऊ में सबसे पहले 1.25 लाख के बकाये पर राजीव यादव का कनेक्शन काटा। इसके बाद नगला भाऊ से जयवीर सिंह और हजारीलाल को गिरफ्तार किया गया। जैन नगर खेड़ा में जगन्नाथ प्रसाद के पुत्र कन्हैया को गिरफ्तार किया गया। इसके उपरांत सुहाग नगर से उमाकांत यादव, बंटी गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। एसडीओ ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद जगन्नाथ प्रसाद ने बकाया 43,399, रामबाबू ने 77,498, जयवीर सिंह ने 1,27,953, हजारीलाल ने 1,33,549, बंटी गुप्ता ने 34000 और उमाकांत यादव को 50 प्रतिशत जमा करने पर छोड़ दिया गया है।  इधर द्वितीय डिवीजन की कमान एक्सईएन महेशचंद्रा, एसडीओ सचिन गुप्ता ने संभाली। नगला दखल से राजेंद्र कुमार और मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया। अलका माहेश्वरी के परिवारीजन, साठ फुटा से शादाब हुसैन को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद टीम साठ फुटा पर पहुंची। यहां पांच उपभोक्ताओं पर 138 में एफआईआर दर्ज थी। यहां खुर्शीद बेगम, हनीफा बेगम के परिवारीजनों के साथ फरीद खां, अकील व फरमान हुसैन को गिरफ्तार किया। वहीं लाखों के बकाए पर 43 बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे गए।  इस संबंध में एक्सईएन चंद्रशेखर आजाद ने बताया है कि जिन लोगों के खिलाफ बकाए व चोरी में एफआईआर दर्ज हुई हैं। उनकी पूरी सूची डीएम को उपलब्ध करा दी गई है। इन लोगों की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है, अत: गिरफ्तारी की परेशानी से बचने को जल्द बकाया बिल जमा करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed