फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   CHC Tundla gets National Quality Assurance Certificate

Firozabad News: सीएचसी टूंडला को मिला नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट

Fri, 01 Sep 2023 12:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 01 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
CHC Tundla gets National Quality Assurance Certificate
टूंडला। केंद्र सरकार ने टूंडला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट प्रदान किया है। टूंडला सीएचसी को यह सर्टिफिकेट पिछले पांच वर्षों से लगातार कायाकल्प पुरस्कार प्राप्त करने पर मिला है।
विज्ञापन

नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस प्रोग्राम के अंतर्गत लगातार पांच वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला कायाकल्प अवार्ड से विजेता होता आ रहा है। परिणाम स्वरूप शासन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन कराने के लिए चिह्नित किया गया था। 29, 30 नवंबर 2022 को राज्य सरकार द्वारा टीम गठित कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला का स्टेट मूल्यांकन कराया गया था, जिसमें राज्य सरकार द्वारा गठित टीम से 72.3 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे। इसके उपरांत केंद्र सरकार द्वारा 16, 17 जुलाई 2023 को केंद्र सरकार द्वारा टीम गठित कर एक्सटर्नल मूल्यांकन कराया गया था। इसके दोनों के मूल्यांकन के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला को नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. कृति गुप्ता ने बताया कि टूंडला समुदायिक केंद्र को यह सर्टिफिकेट मिलना फिरोजाबाद जनपद के लिए बड़े ही गौरव की बात है। इस नेशनल एसेसमेंट के लिए सीएमओ द्वारा जिले से क्वॉलिटी एश्योरेंस सलाहकार डाॅ. रबीश कुमार सिंह एवं समस्त नोडल से पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला आगरा मंडल का पहली सीएससी है, जिसने नेशनल सर्टिफिकेशन को प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मिलता है सर्टिफिकेट
नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन में डिपार्टमेंटल चेकलिस्ट होती है, जिसमें आठ एरिया ऑफ कंसर्न को देखा जाता है। 23 जुलाई को केंद्र की टीम में डॉ. रजनीश कुमार व डॉ. नीति शर्मा ने पड़ताल की थी, जिसमें उन्होंने सर्विस प्रोविजन, पेटेंट राइट्स, इनपुट्स, सपोर्ट सर्विसेज, क्लिनिकल सर्विसेज, इनफेक्शन कंट्रोल, क्वालिटी मैनेजमेंट एवं आउटकम ये आठ कंसर्न को देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed