फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   chc

मेडीकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने किया सीएचसी का निरीक्षण

Fri, 13 Dec 2019 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
chc
टूंडला सीएचसी की जानकारी लेते मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से आए डॉ रेड्डी - फोटो : TUNDLA
टूंडला। जल्द ही मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र टूंडला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का हिस्सा बनेंगे। यह जानकारी मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के डॉ. नारायण रेड्डी ने निरीक्षण के दौरान दी। उन्होंने सीएचसी के सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को डॉ. नारायण रेड्डी के नेतृत्व में टूंडला सामुुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने सीएचसी की पैथोलॉजी, दंत विभाग, ऑपरेशन थिएटर, दवा वितरण, नेत्र रोग, इमरजेंसी आदि विभाग का भौतिक निरीक्षण करते हुए समीक्षा की। इसके साथ ही सीएचसी पर एक माह में होने वाले ऑपरेशनों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

टीम ने सीएचसी पहुंचने वाले एवं भर्ती मरीजों से भी अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक फिरोजाबाद डॉ. आरके पांडेय से टीम के सदस्यों ने सीएचसी की उपलब्धियों एवं सुविधाओं की जानकारी लेते हुए संतुष्टि जाहिर की। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. एस के सिंह, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अर्जुन सिंह, केदार सिंह, सुनील पवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed