फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Chaos at Firozabad Trauma Center After Attendants Clash With Security Guard

UP: फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर में तीमारदारों का हंगामा, गार्ड ने हटने को कहा तो भड़के; जमकर मचा बवाल

Wed, 19 Aug 2026 11:33 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 19 Aug 2026 11:33 AM IST
सार

फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में परिसर में खड़े तीमारदारों को हटाने पर गार्ड और तीमारदारों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद नारेबाजी और हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर करीब एक घंटे बाद मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Chaos at Firozabad Trauma Center After Attendants Clash With Security Guard
ट्रॉमा सेंटर में तीमारदारों का हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में मंगलवार देर रात गार्ड द्वारा परिसर के भीतर खड़े तीमारदार को हटाने के बाद हंगामा हो गया। तीमारदारों ने गार्ड के साथ अभद्रता कर दी। गार्ड की सूचना पर मौके पर थाना उत्तर से पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया। करीब एक घंटे तक यह घटनाक्रम चला।
विज्ञापन


गार्ड मोहनबाबू देर रात को ट्रामा सेंटर में ड्यूटी पर थे। तभी रात करीब 11 बजे ट्रामा परिसर के भीतर 8 से 10 लोग बेवजह खड़े हुए थे। इसके चलते स्टाफ व मरीजों को गैलरी से निकलने में समस्या आ रही थी। एक मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर जाते स्टाफ ने भी हटने के लिए कहा तो तीमारदारों ने अनसुना कर दिया।
विज्ञापन


इस पर गार्ड मोहनबाबू पहुंचे और तीमारदारों को परिसर से बाहर रहने की हिदायत दे दी। इस पर तीमारदार भड़क गए और उन्होंने गार्ड के साथ अभद्रता कर दी। गार्ड द्वारा विरोध करने पर प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। इसी बीच सूचना पर थाना उत्तर से इंस्पेक्टर रवि त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर किसी प्रकार शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed