फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Chanting Harinam fanfare out of town trip

नगर में धूमधाम से निकली हरिनाम संकीर्तन यात्रा

Sat, 03 Dec 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sat, 03 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Chanting Harinam fanfare out of town trip
हरिनाम संकीर्तन यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
 श्री गिरिराज जी परिक्रमा सेवा समिति ने शनिवार को हनुमान रोड स्थित छोटे हनुमान मंदिर से हरिनाम संकीर्तन यात्रा धूमधाम से निकाली। यात्रा पीडी जैन मार्केट पहुंचकर संपन्न हुई। यहां से यात्रा बसों द्वारा गिररिाज जी के लिए प्रस्थान कर गई।
विज्ञापन

छोटे हनुमान मंदिर से हरिनाम संकीर्तन यात्रा का शुभारंभ दोपहर दो बजे हुआ। श्री हनुमान महाराज की माल्यार्पण एवं आरती प्रहलाद अग्रवाल ने उतारी। श्री गणेश जी की आरती सुधीर अग्रवाल ने उतारी। श्री बांके बिहारी की झांकी का माल्यार्पण सुखदेव गुप्ता और बंटू चौधरी ने किया। इसके बाद यात्रा हनुमान रोड से प्रारंभ होकर रामलीला चौराहा होते हुए पीडी मार्केट पहुंचकर संपन्न हुई। संकीर्तन यात्रा में शामिल महिला-पुरुष श्रद्धालु संकीर्तन करते चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल श्री गणेश, हनुमान जी और बांकेबिहारी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। पीडी जैन मार्केट से यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिला-पुरुष गिरिराज की के लिए प्रस्थान कर गए। समिति द्वारा सभी के लिए भोजन के साथ रजाई, गद्दे और तकिये की समुचित व्यवस्था की गई। समिति संस्थापक विष्णु कुमार अग्रवाल ने बताया कि रविवार को गिरिराज जी महाराज को 21 हजार मीटर का लंगोट वस्त्र धारण कराया जाएगा। दूध की धार ढोल नगाड़ों के साथ धर्म ध्वज लहराते हुए यात्रा निकाली जाएगी।  यात्रा में दीपक अग्रवाल, सुभाष, दीपक गोयल, देवेंद्र तिवारी, विनोद तिवारी, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, वीरेंद्र गर्ग, कन्हैयालाल, नरेंद्र, श्रीकृष्ण, अभिषेक गर्ग, अनूप बंसल, मनोज गुप्ता, सुनील शर्मा, गोपाल दीक्षित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed