फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   CFC centre

चारों सीएफसी सेंटर चालू करने की तैयारी

Thu, 12 Dec 2019 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
CFC centre
फिरोजाबाद। कांच उद्योग से जुडे़ एवं उद्यमियों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने को स्थापित चार सीएफसी (कॉमन फैसिलिटी सेंटर) को इसी माह क्रियाशील किया जाएगा। शासन स्तर पर गत दिवस हुई बैठक के दौरान इस बाबत कडे़ निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

सूक्ष्म एवं लघु स्तर पर कांच उद्योग संचालित करने वाले व्यापारियों एवं उद्यमियों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु जिले में चार सीएफसी स्थापित कराए गए हैं। करोड़ो की लागत वाले इन सीएफसी पर सूक्ष्म एवं लघु स्तर के उद्यमियों को पैकेजिंग, डार्क मेकिंग के अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कांच उत्पाद तैयार करने एवं डिजाइनिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

वर्ष 2015-16 के बीच स्वीकृति के बाद चारों सीएफसी सेंटरों में निर्माण एवं मशीनीकरण आदि का कार्य पूर्ण हो चुका है। लेकिन तकनीकी कारणों से इनमें औद्योगिक क्रियाएं शुरू नहीं हो सकीं। बुधवार प्रमुख सचिव उद्योग की अध्यक्षता में एक बैठक में जिले के उद्योग विभाग के अफसरों को चारो सीएफसी को इसी माह के अंत तक चालू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सीएफसी सेंटर की लागत औसतन 12 से 15 करोड़
लगभग सत्तर प्रतिशत सरकारी अनुदान से स्थापित एक सीएफसी सेंटर की लागत औसतन 12 से 15 करोड़ है। जिले के मक्खनपुर क्षेत्र में आकाशदीप एवं वैद ग्लास, जलेसर रोड सीडीजीआई के समीप गोयल ग्लास के अतिरिक्त इंडो स्टार सीएफसी का निर्माण पूर्ण कराया जा चुका है।
शासन के निर्देशों के बाद हरकत में उद्योग विभाग
लगभग चार वर्ष पूर्व स्वीकृति मिलने के बाद शुरू हुए सीएफसी का निर्माण व मशीनीकरण काफी समय पूर्व पूर्ण हो चुका है। लेकिन विभिन्न कार्यो की दरें निर्धारण नहीं होने एवं सीएफसी अनुदान की राशि का शत प्रतिशत भुगतान नहीं होने के कारण सीएफसी शुरू नहीं हो सके। शासन द्वारा इस बाबत कड़ाई किए जाने के बाद जिले का उद्योग विभाग हरकत में आया है। विभागीय स्तर पर सीएफसी संचालकों के साथ बैठक कर समस्याओं के निराकरण के प्रयास शुरू किए गए हैं।

कांच उद्योग की तरक्की के लिए सीएफसी सेंटर मील का पत्थर साबित होंगे। चारो सीएफसी का निर्माण पूर्ण हो चुका है। कुछ तकनीकी समस्या है। उसे दूर करा जल्द से जल्द इन्हें शुरू कराया जाएगा।
अमरेश पांडे - उपायुक्त जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed