फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cement pipe warehouse fire

सीमेंट पाइप के गोदाम में लगी आग

Sun, 28 Feb 2021 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cement pipe warehouse fire
शिकोहाबाद- सीमेंट पाइप फैक्ट्री में आग लगने के बाद उठता हुआ धुआं। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। नौशहरा गांव में सीमेंट पाइप के गोदाम से ऊपर होकर जा रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। इससे गोदाम में रखी पैकिंग मेटेरियल में आग लग गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।
विज्ञापन

एटा बुर्ज निवासी सचिन सिंघल पुत्र श्रीभगवान सिंघल का नौशहरा पर सीमेंट के पाइप और अन्य उत्पाद का गोदाम है। यहां से माल पैक कर बाहर भेजा जाता है। रविवार को गोदाम के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। करंट प्रवाहित तार से निकली चिंगारी से गोदाम में रखे पैकिंग मेटेरियल में आग लग गई।
विज्ञापन

गोदाम से उठते धुआं देखकर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर, एसएसआई अंजीश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत कर आधा घंटे के बाद गोदाम में लगी आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर सचिन सिंघल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed